ताजा खबरें
मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी की स्थापना
By Virat baibhav | Publish Date: 2/9/2026 8:48:20 PM
नई दिल्ली। सरकार ने मास्टर्स यूनियन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए हम आभारी हैं। हमारे लिए यह उस मॉडल की बड़ी मान्यता है, जिसे हमने पिछले छह वर्षों में आगे बढ़ाया है। एआई के दौर में जानकारी तक पहुंच अब सबसे बड़ी चुनौती नहीं है। फर्क इस बात से पड़ेगा कि आप किसी समस्या को कितनी गहराई से समझते हैं, फैसले कैसे लेते हैं और समाधान कैसे तैयार करते हैं। इसी सोच के साथ हमने हमेशा लर्निंग बाय डूइंग पर जोर दिया है, जहां छात्र किसी वास्तविक समस्या की जिम्मेदारी लेते हैं, उसे जड़ से समझते हैं, विशेषज्ञों के साथ काम करते हैं, संसाधनों का प्रबंधन करते हैं और ऐसे फैसले लेते हैं जिनका वास्तविक असर होता है। यह बात मास्टर्स यूनियन के संस्थापक प्रथम मित्तल ने कही। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि भारतीय उच्च शिक्षा को भी तेजी से इन क्षमताओं के इर्द-गिर्द विकसित होना होगा। यूनिवर्सिटी बनने से हमें इस मॉडल को नए विषयों और कहीं बड़े छात्र समुदाय तक ले जाने का अवसर मिलेगा। यूनिवर्सिटी अपने इस मॉडल के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर का भी विस्तार करेगी। गुरुग्राम में इसका परिसर करीब 5.14 एकड़ में फैला है। यहां करीब 1.07 लाख वर्ग फुट का निर्मित क्षेत्र है, जिसमें लगभग 96,600 वर्ग फुट शैक्षणिक क्षेत्र शामिल है। आगे के कैंपस विस्तार में एक्सेलरेटर और वेंचर-बिल्डिंग स्पेस,मेकर और एनालिटिक्स लैब, छात्र आवास, खेल और सांस्कृतिक सुविधाएं तथा रिसर्च और इनक्यूबेशन सुविधाएं शामिल होंगी।