Thursday,12 February 2026,02:17 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
हरियाणा के अंबाला में आज रात से ब्लैकआउट की घोषणा
By Virat baibhav | Publish Date: 9/5/2025 5:01:07 PM
हरियाणा के अंबाला में आज रात से ब्लैकआउट की घोषणा

अंबाला। हरियाणा के अंबाला में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के मद्देनजर रात के समय ब्लैकआउट लागू करने का आदेश जारी किया। अंबाला एक प्रमुख वायु सेना अड्डा है।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, सार्वजनिक सुरक्षा और रणनीतिक हितों की रक्षा के लिए रात के समय ब्लैकआउट सुनिश्चित करना अनिवार्य है। आदेश में कहा गया है कि अंबाला जिले में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक बाहर की लाइट, बिलबोर्ड, स्ट्रीट लाइट आदि के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इन्वर्टर, जनरेटर और किसी भी अन्य पावर बैकअप के इस्तेमाल पर अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसमें कहा गया, हालांकि, इनका इनडोर में उपयोग किया जा सकता है, बशर्ते कि सभी दरवाजे और खिड़कियां मोटे पर्दों से पूरी तरह ढकी हों, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जरा भी रोशनी बाहर न आए। इसमें कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 223 के तहत कानून के अनुसार मुकदमा चलाया जाएगा और दंडित किया जाएगा।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS