Tuesday,18 August 2026,11:36 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
असम
सिलचर में 10 हजार संदिग्ध याबा टैबलेट जब्त, दो गिरफ्तार
By Virat baibhav | Publish Date: 14/7/2026 4:19:14 PM
सिलचर में 10 हजार संदिग्ध याबा टैबलेट जब्त, दो गिरफ्तार

कछार (असम)। कछार पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सिलचर शहर से 10,000 संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार काे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला था कि दो व्यक्ति सिलचर शहर में संदिग्ध मादक पदार्थ की तस्करी के उद्देश्य से घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर मंगलवार तड़के करीब 1:30 बजे कालीबाड़ी चर स्थित मालाकार पट्टी क्षेत्र में अभियान चलाकर दोनों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कछार जिले के बेरेंगा पार्ट-द्वितीय निवासी तोमिज उद्दीन लस्कर (28) तथा नगांव जिले के जुरिया थाना अंतर्गत बटामारी निवासी असादुल इस्लाम (29) के रूप में हुई है। व्यक्तिगत तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 10,000 संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद हुईं, जिनका कुल वजन 1,094 ग्राम है। बरामद मादक पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम के निर्धारित प्रावधानों के तहत स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर ही जब्त कर सील एवं लेबल किया गया। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS