Friday,12 June 2026,01:19 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
बिजनेस
अक्टूबर तक पूरी हो सकती है आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री
By Virat baibhav | Publish Date: 10/7/2025 3:44:42 PM
अक्टूबर तक पूरी हो सकती है आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री

नई दिल्ली। आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री अक्टूबर तक पूरी होने की संभावना है। एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने शेयर खरीद समझौते पर चर्चा की है, जो वित्तीय बोली लगाने वाले बोलीदाताओं को दिया जाएगा। आईडीबीआई बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया पिछले तीन साल से चल रही है। सरकार ने अक्टूबर, 2022 में सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलाईसी के साथ मिलकर आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के लिए निवेशकों से कुल 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने को रुचि पत्र (ईओआई) मांगे थे। इसमें भारत सरकार की 30.48 प्रतिशत और एलआईसी की 30.24 प्रतिशत हिस्सेदारी शामिल है। 
अधिकारी ने बताया कि डेटा रूम के लिए उचित प्रक्रिया अभी चल रही है और सरकार जल्द ही वित्तीय बोलियां आमंत्रित करेगी। उन्होंने कहा, आईडीबीआई बैंक में रणनीतिक हिस्सेदारी की बिक्री अक्टूबर तक पूरी होने की संभावना है।  अक्टूबर, 2022 में रुचि पत्र आमंत्रित करने के बाद जनवरी, 2023 में निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) को आईडीबीआई बैंक के लिए कई रुचि पत्र प्राप्त हुए।  आईडीबीआई बैंक के संभावित खरीदार को गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा पहले ही सुरक्षा मंजूरी प्रदान कर दी गई है और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा उपयुक्त और उचित मूल्यांकन को मंजूरी दे दी गई है।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS