Thursday,14 May 2026,01:46 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
बिजनेस
दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी मकानों की बिक्री पहली छमाही में तीन गुना बढ़ी: रिपोर्ट
By Virat baibhav | Publish Date: 11/7/2025 3:49:42 PM
दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी मकानों की बिक्री पहली छमाही में तीन गुना बढ़ी: रिपोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी मकानों की बिक्री में तेज वृद्धि हुई है। इस साल पहली छमाही में लग्जरी मकानों की बिक्री सालाना आधार पर तीन गुना से अधिक होकर 3,960 रही। इनमें से प्रत्एक की कीमत छह करोड़ रुपए या उससे अधिक है।  सीबीआरई और एसोचैम की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक साल पहले समान अवधि में दिल्ली-एनसीआर में।,280 इकाइयों की बिक्री हुई थी। रिपोर्ट में कहा गया , लग्जरी आवास खंड में जनवरी-जून 2025 में बिक्री में 85 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई जिसमें शीर्ष सात शहरों में लगभग 7,000 इकाइयां थी। 

मुंबई और दिल्ली-एनसीआर में छह करोड़ रुपए और उससे अधिक कीमत वाले मकानों को लग्जरी श्रेणी में रखा गया। बेंगलुरु तथा हैदराबाद में लग्जरी श्रेणी पांच करोड़ रुपए व उससे अधिक के मकान जबकि पुणे, चेन्नई तथा कोलकाता में चार करोड़ रुपए और उससे अधिक मूल्य के मकान को लग्जरी श्रेणी में माना गया। यह रिपोर्ट शुक्रवार को एसोचैम और सीबीआरई द्वारा आयोजित रियल एस्टेट सम्मेलन में जारी की गई। सीबीआरई इंडिया के प्रबंध निदेशक (पूंजी बाजार एवं भूमि) गौरव कुमार ने कहा, भारत का आवासीय बाजार रणनीतिक मजबूती के दौर में प्रवेश कर चुका है। 

वृहद आर्थिक बुनियादी बातें मजबूत बनी हुई हैं। वहीं लग्जरी व प्रीमियम आवासों की उल्लेखनीय वृद्धि उपभोक्ताओं के बढ़ते विश्वास और जीवनशैली संबंधी आकांक्षाओं का संकेत है।  एसोचैम के महासचिव मनीष सिंघल ने कहा, आवास क्षेत्र में तेजी और नीतिगत बदलाव ऐसे सुधारों की आवश्यकता को बताते हैं जो मंजूरी को आसान बनाएं, शहरी भारत में किफायती आवास को पुनर्परिभाषित करें और सतत विकास को प्रोत्साहित करें। 

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS