Thursday,14 May 2026,01:46 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
बिजनेस
पुरानी कारों की बिक्री चालू वित्त वर्ष में आठ से 10 प्रतिशत बढऩे का अनुमान: क्रिसिल रेटिंग्स
By Virat baibhav | Publish Date: 11/7/2025 3:54:05 PM
पुरानी कारों की बिक्री चालू वित्त वर्ष में आठ से 10 प्रतिशत बढऩे का अनुमान: क्रिसिल रेटिंग्स

कोलकाता। पुरानी कारों की बिक्री में चालू वित्त वर्ष में आठ से 10 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बढ़ते डिजिटल उपयोग और बेहतर वित्तीय पहुंच के कारण, चालू वित्त वर्ष में पुरानी कारों की बिक्री लगभग 60 लाख इकाई तक पहुंच सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुरानी कारों की तुलना में नई कारों की बिक्री का अनुपात बढ़कर 1.4 हो गया है, जो पांच साल पहले एक से भी कम था। पुरानी कारों का बाजार मूल्य लगभग चार लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है। इसमें कहा गया है कि इस क्षेत्र में संगठित कंपनियों को नवीनीकरण, लॉजिस्टिक और वित्तपोषण पर उच्च परिचालन लागत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत राजस्व वृद्धि से चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष (2026-27) में परिचालन लाभ के स्तर पर संतुलन कायम होने की उम्मीद है। क्रिसिल रेटिंग्स ने कहा कि तब तक, कंपनियों की कर्ज साख काफी हद तक समय पर धन जुटाने और वृद्धि को सहारा देने के लिए पर्याप्त नकदी बनाए रखने पर निर्भर करेगी। कोविड महामारी और सेमीकंडक्टर की कमी के दौरान उत्पादन में बाधा के कारण इस क्षेत्र में स्थिर कारोबार देखा गया था। क्षेत्र में अब भी मजबूती बने रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि संगठित कंपनियों ने वित्त वर्ष 2018-19 से इक्विटी मार्ग के जरिए सामूहिक रूप से 14,000 करोड़ रुपए जुटाए हैं।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS