Saturday,17 January 2026,09:34 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
बिजनेस
मुरादाबाद में आवासीय परियोजना में 200 करोड़ रुपए का निवेश करेगी लोहिया वर्ल्डस्पेस
By Virat baibhav | Publish Date: 12/7/2025 4:15:35 PM
मुरादाबाद में आवासीय परियोजना में 200 करोड़ रुपए का निवेश करेगी लोहिया वर्ल्डस्पेस

नई दिल्ली।  रियल एस्टेट कंपनी लोहिया वर्ल्डस्पेस उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 10 एकड़ की आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए लगभग 200 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। यह रियल एस्टेट व्यवसाय में कंपनी की शुरुआत होगी। इस परियोजना में 175 लक्जरी विला शामिल होंगे। लोहिया वर्ल्डस्पेस, दिल्ली स्थित विविधीकृत निजी स्वामित्व वाली कंपनी लोहिया ग्लोबल की रियल एस्टेट इकाई है, जिसका वार्षिक राजस्व लगभग।,200 करोड़ रुपए है।  साल 1979 में स्थापित इस समूह के चार व्यवसाय - हस्तशिल्प निर्यात, इलेक्ट्िरक वाहन (ईवी), टाइल और सौर ऊर्जा हैं। अब, इसने लगभग 200 एकड़ ज़मीन में परियोजना विकसित करते हुए रियल एस्टेट व्यवसाय में प्रवेश किया है। लोहिया वर्ल्डस्पेस के निदेशक पीयूष लोहिया ने कहा, लोहिया वर्ल्डस्पेस के साथ हमारा उद्देश्य ऐसे घर बनाना है जो आधुनिक, सार्थक और विचारशील डिजायन पर आधारित हों।   इस परियोजना की अनुमानित लागत 200 करोड़ रुपए है और इसके 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS