Sunday,15 March 2026,07:31 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
बिजनेस
प्रधानमंत्री मोदी के भारत को लेकर दृष्टिकोण पर गोयल ने कहा- पड़ोसी की ईर्ष्या, मालिक का अभिमान
By Virat baibhav | Publish Date: 12/7/2025 4:17:39 PM
प्रधानमंत्री मोदी के भारत को लेकर दृष्टिकोण पर गोयल ने कहा- पड़ोसी की ईर्ष्या, मालिक का अभिमान

मुंबई।  केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को लेकर दृष्टिकोण को दर्शाने के लिए एक टेलीविजन ब्रांड की मशहूर पंक्ति पड़ोसी की ईष्र्या, मालिक का गौरव का उल्लेख किया। केंद्रीय मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को गौरवान्वित और विश्व स्तर पर प्रशंसित बनाने के लिए दृढ़ हैं, जिससे सभी को ईर्ष्या होगी। गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को विश्वस्तर पर गौरवान्वित और प्रशंसित बनाने के लिए दृढ़संकल्पित हैं, जिससे हर कोई ईर्ष्या करेगा। गोयल ने कहा, हम एक ऐसा राष्ट्र बनाना चाहते हैं जिसे दूसरे ईर्ष्या से देखें और हमें गर्व से भर दें। 
क्या आपको वह टीवी विज्ञापन याद है जिसकी टैगलाइन थी, पड़ोसी की ईर्ष्या, मालिक का अभिमान ? प्रधानमंत्री मोदी इसी तरह के भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके शासन ने देश के युवाओं के लिए स्व-रोजग़ार और उद्यमिता से लेकर स्टार्टअप और व्यावसायिक उपक्रमों तक, सभी क्षेत्रों में अवसरों के द्वार खोले हैं।  उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया (भारत में विनिर्माण करो), आत्मनिर्भर भारत, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया या डिजिटल इंडिया जैसी योजनाएं भारत को दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने में मदद कर रही हैं। मुंबई उत्तर से लोकसभा सांसद गोयल ने कहा, हमारे युवा देश की अर्थव्यवस्था से तेज़ी से जुड़ रहे हैं। भारत अब दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। अगले ढाई सालों में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। इस उपलब्धि के पीछे युवाओं की ही भूमिका होगी। यही प्रधानमंत्री मोदी का आज दिया गया मुख्य संदेश है। 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS