Tuesday,18 August 2026,11:20 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
चंडीगढ़
यमुनानगर:450 बैग कृषि योग्य यूरिया से भरा ट्रक जब्त, चालक फरार
By Virat baibhav | Publish Date: 15/7/2026 3:39:21 PM
यमुनानगर:450 बैग कृषि योग्य यूरिया से भरा ट्रक जब्त, चालक फरार

यमुनानगर । यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कृषि योग्य यूरिया से लदा एक ट्रक जब्त किया गया। ट्रक से 45-45 किलोग्राम के कुल 450 बैग एनएफएल निर्मित यूरिया बरामद हुआ। मौके पर परिवहन से संबंधित कोई बिल, ई-वे बिल अथवा अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पुलिस ने चालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, उर्वरक नियंत्रण आदेश तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृषि विभाग के निरीक्षक बाल मुकंद ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि त्रिवेणी चौक की ओर से एक संदिग्ध ट्रक बड़ी मात्रा में कृषि योग्य यूरिया लेकर गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर रादौर थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर लाल रंग के बिना नंबर प्लेट वाले ट्रक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर कृषि विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। जांच के दौरान ट्रक से 450 बैग कृषि उपयोग का यूरिया बरामद किया गया। अधिकारियों ने यूरिया के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेज दिए हैं। प्रारंभिक जांच में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि इस उर्वरक का उपयोग कृषि के बजाय औद्योगिक कार्यों में किया जाना था। निरीक्षक बाल मुकंद की शिकायत पर रादौर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ट्रक के चेसिस नंबर के आधार पर उसके मालिक और फरार चालक की पहचान करने के साथ-साथ पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS