Tuesday,18 August 2026,11:37 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
चंडीगढ़
जींद : नरवाना रेलवे स्टेशन का बदला स्वरूप, 17 जुलाई को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण
By Virat baibhav | Publish Date: 15/7/2026 3:40:57 PM
जींद : नरवाना रेलवे स्टेशन का बदला स्वरूप, 17 जुलाई को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

जींद। केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जींद जिला के अंतर्गत आने वाले नरवाना रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प हुआ है। करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार हुए आधुनिक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण 17 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करेंगे। स्टेशन का नया स्वरूप यात्रियों को आकर्षित कर रहा है। आधुनिक डिजाइन और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेशन अब यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं का अनुभव करा रहा है। नवीनीकरण के बाद स्टेशन भवन पूरी तरह आधुनिक रूप में नजर आ रहा है। मुख्य प्रवेश द्वार, टिकट हॉल, एसी प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर को नए स्वरूप में विकसित किया गया है। स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही यात्रियों को आधुनिक भारत की झलक दिखाई देती है। सभी निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य पूरे हो चुके हैं तथा स्टेशन संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है। अब केवल प्रधानमंत्री के हाथों इसके औपचारिक लोकार्पण का इंतजार है। स्टेशन पर वातानुकूलित प्रतीक्षालय, आधुनिक टिकट हॉल, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, हाईटेक लिफ्ट, सीसीटीवी निगरानी, एलईडी लाइटिंग, बायो टॉयलेट और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। पार्किंगए कैंटीन, हरित क्षेत्र और आरामदायक बैठने की व्यवस्था भी विकसित की गई है। दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंपए अलग टिकट काउंटर और विशेष शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS