चंडीगढ़
केन्द्र सरकार के खिलाफ संयुक्त मोर्चे ने किया नाहन में प्रदर्शन
By Virat baibhav | Publish Date: 10/8/2026 4:29:16 PMनाहन। सीटू के आवाहन पर सोमवर को सीटू, किसान संगठन, मजदूर संगठन लामबंद होकर एक संयुक्त मोर्चे के रूप में केन्द्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में संयुक्त मोर्चे ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी के साथ उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा को अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। संयुक्त मोर्चे ने अपने जेल भरो आंदोलन के चलते नाहन की मुख्य सड़कों पर रैली का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में किसान सभा सिरमौर, मजदूर संगठनों ने भाग लिया। इन्होंने रैली निकाली और हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां और नारे बाजी के साथ प्रदर्शन किया। किसान सभा सिरमौर के अध्यक्ष राजिंदर ठाकुर ने कहा कि किसानों की हालत खराब है, अमेरिका से ट्रेड डील की जा रही है जोकि किसानों के हित में नहीं है। सरकार ने किसान आंदोलन में किए वादों को पूरा नहीं किया है। यही हालत मजदूर वर्ग की भी है चार लेबर कोड लाकर उनके हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।