Monday,07 September 2026,11:02 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
चंडीगढ़
नारनौल में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, कांवड़ियों ने किया शिवालयों में जलाभिषेक
By Virat baibhav | Publish Date: 11/8/2026 3:39:15 PM
नारनौल में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, कांवड़ियों ने किया शिवालयों में जलाभिषेक

नारनाैल। नारनौल शहर और आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। हरिद्वार और ऋषिकेश से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे सैकड़ों कांवड़ियों ने विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान शहर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण शिवमय बना रहा। शहर के प्राचीन एवं प्रसिद्ध मोडावाला मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। शिवरात्रि को लेकर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। मोडावाला मंदिर में सैकड़ों की संख्या में कांवड़ चढ़ाई गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं भी की गईं। इसके अलावा छोटा-बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिरों, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, मसानी स्थित शिवालय तथा मोहल्ला नलापुर स्थित मोटा महादेव मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। नांगल चौधरी और अटेली कस्बे के विभिन्न मंदिरों में भी शिवरात्रि पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ढोसी तीर्थ पहुंचे और शिव कुंड में स्नान कर भगवान शिव की आराधना की।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS