Monday,07 September 2026,11:19 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
चंडीगढ़
सिरसा: लाखों की हेरोइन समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
By Virat baibhav | Publish Date: 11/8/2026 3:40:23 PM
सिरसा: लाखों की हेरोइन समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

सिरसा। पुलिस ने जिले क्षेत्र से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की हेरोइन पकड़ी है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर मूल रूप से पंजाब के हैं और सिरसा में किराये के मकान में रहकर नशा तस्करी का धंधा कर रहे थे। सीआईए सिरसा प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस टीम सिरसा की अनाज मंडी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गए। पुलिस ने शक के आधार पर बाइक का पीछा कर उन्हें काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 92 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया किए गए गिरफ्तार आरोपियों की पहचान त्रिलोक सिंह तथा लखविंद्र सिंह के रूप में हुई है जो कि मूल रूप से पंजाब के हैं और फिलहाल सिरसा में रह रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर नशा तस्करी के इस नेटवर्क की जांच की जा रही है। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने जिले के गांव बीरूवालागुढ़ा क्षेत्र से एक युवक को 7 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान फलैल सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, सीआईए कालांवाली पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मुख्य सप्लायर आरोपी इंद्रजीत सिंह को कालांवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। सीआईए कालांवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने गांव कालांवाली से कार सवार आरोपी चरणजीत सिंह को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि इंद्रजीत सिंह ने हेरोइन सप्लाई की थी। पुलिस ने मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मुख्य तस्कर इंद्रजीत सिंह को काबू कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS