Monday,07 September 2026,11:15 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
राज्य
हाइड्रोजन ट्रेन का हो विस्तार, गोहाना से दिल्ली तक चले
By Virat baibhav | Publish Date: 12/8/2026 2:56:28 PM
हाइड्रोजन ट्रेन का हो विस्तार, गोहाना से दिल्ली तक चले

रेल मंत्री से मिले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा

चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर गोहाना क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार और लंबित परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। डॉ. शर्मा ने रेल मंत्री के समक्ष जींद-गोहाना होते हुए दिल्ली तक हाइड्रोजन ट्रेन चलाने की मांग रखी। इसके साथ ही गोहाना क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) के निर्माण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।डॉ. अरविंद शर्मा ने बुधवार को इस  हुए दिल्ली तक किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे गोहाना और आसपास के क्षेत्रों को आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य की परिवहन व्यवस्था से जोडऩे में मदद मिलेगी। हाइड्रोजन ट्रेन हरित परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इसका परिचालन इस रेलमार्ग पर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि साबित हो सकता है।

गोहाना-महम रोड पर दो लेन आरओबी की मांग
डॉ. शर्मा ने गोहाना शहर में गोहाना-महम रोड पर रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन के लेवल क्रॉसिंग नंबर-29 एसपीएल पर दो लेन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण की मांग भी रेल मंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि इस रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी बनने से शहर के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

मोहाना-सलारपुर माजरा मार्ग पर आरओबी


उन्होंने मोहाना से सलारपुर माजरा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग संख्या-22सी पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का तत्काल निर्माण करवाने की मांग की। यह मार्ग आसपास के गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। आरओबी बनने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

गोहाना-बरोदा-जुलाना रोड पर आरयूबी

इसके अलावा डॉ. अरविंद शर्मा ने रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन पर गोहाना-बरोदा-जुलाना रोड के लेवल क्रॉसिंग नंबर-30 एसपीएल पर दो लेन रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) के निर्माण की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। मुलाकात के दौरान डॉ. शर्मा ने गोहाना क्षेत्र से जुड़ी अन्य रेलवे परियोजनाओं और विकास कार्यों पर भी रेल मंत्री से चर्चा की।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS