Friday,17 July 2026,08:31 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रंप प्रशासन ने सख्‍त क‍िए वीजा नियम, अब अधिकतम चार वर्ष तक ही रह सकेंगे छात्रअमेरिका के राज्यों को निशाना बनाकर जासूसी और साइबर ऑपरेशन बढ़ा रहा है चीन, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनीट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरायूरी आर. फेडकिव मुंबई में नए अमेरिकी कॉन्सल जनरल बनेअमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपतिभारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूतपाकिस्तान: बीएलए का दावा, हमले में 45 से अधिक पाक सैनिकों को मार गिरायापाकिस्तान: सिंध के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज ठप, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
शहर
दिल्ली नगर निगम और सीएसआईआर-सीआरआरआई ने किया करार
By Virat baibhav | Publish Date: 10/6/2026 8:42:06 PM
दिल्ली नगर निगम और सीएसआईआर-सीआरआरआई ने किया करार

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम और सीएसआईआर सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अनुमान तैयार करने सडक़ निर्माण गुणवत्ता की निगरानी इको-फिक्स मटीरियल खरीदने और इंजीनियरों व कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने के काम को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता ज्ञापन के अलावा दोनों संगठनों ने स्टील-स्लैग आधारित मटीरियल का इस्तेमाल करके दिल्ली नगर निगम की सडक़ों की पैच रिपेयर छोटे-मोटे गड्ढों की मरम्मत के लिए एक दो-पक्षीय टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एग्रीमेंट पर भी साइन किए। इन समझौतों पर दिल्ली नगर निगम और सीएसआईआर-सीआरआरआई के अधिकारियों ने निगम मुख्यालय डॉ. एसपीएम सिविक सेंटर में दिल्ली नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार और सीएसआईआर-सीआरआरआई के डायरेक्टर डॉ. चालुमूरी रवि शेखर की मौजूदगी में साइन किए। एमओए के तहत सीएसआईआर-सीआरआरआई सडक़ों के कामकाज और बनावट के मूल्यांकन के लिए तकनीकी सहायता देगा। समझौते के दायरे में सडक़ों की सतह पेवमेंट की हालत की जांच करके सही री-कार्पेटिंग लेयर की सिफारिश करना सडक़ के कामों की थर्ड-पार्टी गुणवत्ता जांच और दिल्ली नगर निगम इंजीनियरों व कर्मचारियों के लिए पेवमेंट निर्माण रखरखाव और मूल्यांकन पर ट्रेनिंग प्रोग्राम शामिल हैं। दो-पक्षीय टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एग्रीमेंट इको फिक्स टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल और लागू करने पर केंद्रित है, जो आयरन और स्टील स्लैग एग्रीगेट पर आधारितए गड्ढों की मरम्मत के लिए तुरंत इस्तेमाल होने वाला मिक्स है। इस नए मटीरियल का इस्तेमाल निगम के अधिकार क्षेत्र में खराब और क्षतिग्रस्त सडक़ों की तुरंत मरम्मत के लिए किया जाएगा। इस मौके पर बोलते हुए निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने कहा कि यह सहयोग सडक़ के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और दिल्ली के प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सडक़ की धूल शहर में वायु प्रदूषण का एक बड़ा कारण है और समय पर सडक़ की मरम्मत से धूल के उत्सर्जन को कम करने में मदद मिल सकती है। निगम आयुक्त ने कहा कि नई टेक्नोलॉजी को अपनाने और विशेष तकनीकी सहायता मिलने से सडक़ की धूल की समस्याओं से ज्यादा प्रभावी ढंग से निपटने में मदद मिलेगी साथ ही सडक़ का रखरखाव तेजी से और बेहतर गुणवत्ता के साथ हो सकेगा। दिल्ली नगर निगम और सीएसआईआर-सीआरआरआई के बीच इस साझेदारी से दिल्ली में सडक़ के बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता टिकाऊपन और स्थिरता बढऩे की उम्मीद है, साथ ही पर्यावरण के अनुकूल टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को भी बढ़ावा मिलेगा।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS