Thursday,13 August 2026,05:46 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाहहमें अमित शाह का बयान सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं, छात्रों के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए : राहुल गांधीसंसद में गतिरोध पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला, चिराग पासवान ने भी की आलोचनाभाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे की संभावना तेजडिजिलॉकर के 72.43 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स, उमंग प्लेटफॉर्म पर 11.66 करोड़ उपयोगकर्ता; डिजिटल सेवाओं का तेजी से बढ़ा दायरामुंबई में रिहायशी इलाके में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने दुख जतायासुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नाम-निशान विवाद पर सुनवाई, कपिल सिब्बल ने ईसीआई के अधिकार क्षेत्र पर उठाए सवाल'शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट', प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- 'शॉर्टकट के रास्ते से निकलें बाहर नौजवान'
ताजा खबरें
एक पेड़ मां के नाम अब एक अभियान नहीं आंदोलन बन चुका है: जेपी
By Virat baibhav | Publish Date: 12/7/2026 6:28:42 PM
एक पेड़ मां के नाम अब एक अभियान नहीं आंदोलन बन चुका है: जेपी

नई दिल्ली। भारतीय जन संघ के संस्थापक एवं अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रहे शिक्षाविद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जन्म जयंती के अवसर पर दिल्ली के पूर्व मेयर जयप्रकाश (जेपी) के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण सुधार कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत शास्त्री नगर के 56 बीघा पार्क में सशक्त भारत युवा एकता मंच के तत्वाधान में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सशक्त भारत युवक का मंच के अध्यक्ष एवं जिला चांदनी चौक से भाजपा के जिला मंत्री बिशम्बर वशिष्ट एवं उनकी टीम और अन्य कार्यकर्ताओं को साथ लेकर दिल्ली के पूर्व मेयर जयप्रकाश जेपी ने शास्त्री नगर के 56 बीघा पार्क में 125 वर्षों का वृक्षारोपण करते हुए कार्यकर्ताओं को एवं लोगों को पर्यावरण के महत्व एवं दिल्ली को हरित बनाने के अपने लक्ष्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया की दिल्ली में कोरोना के समय लोग ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे थे ऐसी स्थिति भविष्य में दोबारा उत्पन्न ना हो इसके लिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। जयप्रकाश ने बताया कि लोगों में पर्यावरण को लेकर सजगता एवं जागरूकता बढ़ रही है और इसी के चलते एक पेड़ मां के नाम अब केवल एक अभियान नहीं बल्कि एक आंदोलन बन चुका है जिसमें समाज का हर वर्ग बढ़ चढक़र अपना सहयोग दे रहा है। जयप्रकाश ने सांसे हो रही है कम आओ वृक्ष लगाए हम का नारा देते हुए बताया कि स्वच्छ पर्यावरण से ना केवल प्रदूषण और धरती के जलस्तर में सुधार होता है बल्कि इससे ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभावो से भी बचा जा सकता है । जयप्रकाश ने अपने हरित दिल्ली स्वच्छ दिल्ली के लक्ष्य के बारे में बताते हुए कहा हर व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए एवं उसका संरक्षण भी सुनिश्चित करना चाहिए ताकि वह पेड़ बड़ा होकर फल एवं ऑक्सीजन देकर हमारी रक्षा कर सके। कार्यक्रम में पूर्व मेयर जयप्रकाश के साथ जिला मंत्री बिशम्बर वशिष्ट सहित अतुल जैन, गणेश पोद्दार, सुमन गर्ग, राजकुमार शर्मा, अनुज शर्मा, सुमन शर्मा, सुधीर शर्मा, योगेंद्र चतुर्वेदी, कुंदन सिंह एवं नगर के अन्य गण मान्य व्यक्तियों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, महिला पतंजलि योग समिति, पंखुड़ी फाउंडेशन जैसी अनेक संस्थाओं के कार्यकर्ता भी भारी मात्रा में उपस्थित रहे।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS