Thursday,13 August 2026,05:47 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाहहमें अमित शाह का बयान सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं, छात्रों के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए : राहुल गांधीसंसद में गतिरोध पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला, चिराग पासवान ने भी की आलोचनाभाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे की संभावना तेजडिजिलॉकर के 72.43 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स, उमंग प्लेटफॉर्म पर 11.66 करोड़ उपयोगकर्ता; डिजिटल सेवाओं का तेजी से बढ़ा दायरामुंबई में रिहायशी इलाके में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने दुख जतायासुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नाम-निशान विवाद पर सुनवाई, कपिल सिब्बल ने ईसीआई के अधिकार क्षेत्र पर उठाए सवाल'शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट', प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- 'शॉर्टकट के रास्ते से निकलें बाहर नौजवान'
ताजा खबरें
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने का स्वागत किया
By Virat baibhav | Publish Date: 13/7/2026 8:05:08 PM
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने का स्वागत किया

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की सुनियोजित हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व नगर निगम पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने का स्वागत किया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कई राष्ट्रविरोधी तत्वों से गहरे संबंध रहे हैं, जो समय-समय पर उजागर होते रहे हैं। वर्ष 2020 के दंगों में ताहिर हुसैन इसका एक प्रमुख उदाहरण है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 के दंगों का एक अन्य आरोपी खालिद सैफी भी इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल की टीम के साथ कार्य कर चुका है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 तक जब दिल्ली उच्च न्यायालय ने फटकार लगाई, तब तक अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली दंगों के एक अन्य आरोपी उमर खालिद के मामलों में भी अत्यधिक नरम रुख अपनाया। इसी प्रकार ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पर वर्ष 2015 से 2024 के बीच विशेष रूप से ओखला में हुए सीएए विरोधी आंदोलन के दौरान मुस्लिम भीड़ को भडक़ाने के आरोप बार-बार लगते रहे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार अरविंद केजरीवाल पर ताहिर हुसैन, अमानतुल्लाह खान, उमर खालिद और खालिद सैफी जैसे हिंदू-विरोधी एवं अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं का संरक्षण करने का आरोप लगाती रही है। आज आईबी के युवा अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद दिल्ली भाजपा अरविंद केजरीवाल से ताहिर हुसैन एवं अन्य आरोपियों को संरक्षण देने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करती है।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS