ताजा खबरें
भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह
By Virat baibhav | Publish Date: 16/7/2026 8:01:20 PM
नई दिल्ली। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को नई दिल्ली के त्यागराज नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा में सांसद बांसुरी स्वराज के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की समृद्धि, शांति, प्रगति तथा सभी नागरिकों के सुख-समृद्ध जीवन की कामना की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा भारत की सनातन सांस्कृतिक परंपरा सामाजिक समरसता एवं लोककल्याण की भावना का प्रतीक है। राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता सद्भाव और सेवा के मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं तथा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सिंह ने सभी श्रद्धालुओं एवं देशवासियों को रथयात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद समस्त देशवासियों पर बना रहे तथा भारत निरंतर विकास समृद्धि और वैश्विक नेतृत्व के पथ पर अग्रसर रहे। सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि श्री जगन्नाथ रथयात्रा भारतीय संस्कृति आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का महापर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोडऩे के साथ-साथ सेवा सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को भी सुदृढ़ करते हैं।