Thursday,13 August 2026,05:52 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाहहमें अमित शाह का बयान सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं, छात्रों के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए : राहुल गांधीसंसद में गतिरोध पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला, चिराग पासवान ने भी की आलोचनाभाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे की संभावना तेजडिजिलॉकर के 72.43 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स, उमंग प्लेटफॉर्म पर 11.66 करोड़ उपयोगकर्ता; डिजिटल सेवाओं का तेजी से बढ़ा दायरामुंबई में रिहायशी इलाके में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने दुख जतायासुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नाम-निशान विवाद पर सुनवाई, कपिल सिब्बल ने ईसीआई के अधिकार क्षेत्र पर उठाए सवाल'शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट', प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- 'शॉर्टकट के रास्ते से निकलें बाहर नौजवान'
ताजा खबरें
देश के 95 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचने का एक मात्र माध्यम मीडिया: निर्वाचन आयोग
By Virat baibhav | Publish Date: 17/7/2026 8:07:37 PM
देश के 95 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचने का एक मात्र माध्यम मीडिया: निर्वाचन आयोग

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका में शुक्रवार को एक अनूठी पहल करते हुए निर्वाचन आयोग ने ऑल इंडिया मीडिया कांफ्रेंस 2026 का आयोजन किया। इस एक दिवसीय आयोजन में दिल्ली और देशभर के राष्ट्रीय मीडिया कर्मियों की बड़े पैमाने पर भागीदारी दिखी। सम्मेलन का उद्देश्य मीडिया संस्थानों में निर्वाचन प्रक्रिया की बेहतर समझ विकसित करना और निरंतर संवाद को मजबूत करना था। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। यह कांफ्रेंस चुनाव आयोग के मीडिया एवं आईटी विभाग द्वारा महानिदेशक मीडिया आशीष गोयल की देखरेख में संपन्न हुआ इस अवसर पर डीजी मीडिया ने कहा कि अब यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं को ट्रेन करने के लिए चुनाव साक्षरता क्लब बनाने की भी घोषणा की। इस कार्यक्रम में पत्रकारों को प्रशिक्षित करने के लिए पूरे चुनावी चक्र में सारे चक्रों को लाइव प्रदर्शन किया गया। जिसमें पत्रकारों को राज्यवार 23 समूहों में बांटकर उन्हें इस पूरी प्रक्रिया का हिस्सेदार बनाया गया। चुनाव आयोग ने कहा कि वस्तुता देश के 95 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचने का एक मात्र मार्ग मीडिया है। 

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS