Thursday,13 August 2026,05:50 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाहहमें अमित शाह का बयान सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं, छात्रों के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए : राहुल गांधीसंसद में गतिरोध पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला, चिराग पासवान ने भी की आलोचनाभाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे की संभावना तेजडिजिलॉकर के 72.43 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स, उमंग प्लेटफॉर्म पर 11.66 करोड़ उपयोगकर्ता; डिजिटल सेवाओं का तेजी से बढ़ा दायरामुंबई में रिहायशी इलाके में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने दुख जतायासुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नाम-निशान विवाद पर सुनवाई, कपिल सिब्बल ने ईसीआई के अधिकार क्षेत्र पर उठाए सवाल'शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट', प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- 'शॉर्टकट के रास्ते से निकलें बाहर नौजवान'
ताजा खबरें
एआई शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना चाहती है ह्युमेन एआई लिटरेसी मिशन: जैन
By Virat baibhav | Publish Date: 17/7/2026 8:13:55 PM
एआई शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना चाहती है ह्युमेन एआई लिटरेसी मिशन: जैन

नई दिल्ली। ह्युमेन एआई लिटरेसी मिशन का शुक्रवार को नई दिल्ली में औपचारिक शुभारंभ हुआ। यह एआई साक्षरता के लिए समग्र दृष्टिकोण पेश करते हुए स्कूल लीडरों, शिक्षकों और छात्रों को लर्निंग के लिए संरचित प्लेटफॉर्म पर लाता है। इस मिशन में कक्षा 3 से 12 तक के लिए उम्र के अनुसार, उचित पाठ्यक्रम के साथ-साथ लाइव सेशन, एलएमएस, वीडियो लैसन, इंटरैक्टिव गतिविधियों, शिक्षकों के विकास,नीतिगत संसाधनों और क्लासरूम के लिए तैयार लर्निंग सामग्री का संयोजन शामिल किया गया है, जो स्कूलों को व्यवस्थित तरीके से एआई शिक्षा अपनाने में मदद करता है। साथ ही बुनियादी स्तर की नि:शुल्क शिक्षा को विभिन्न भोगौलिक क्षेत्रों के लिए सुलभ भी बनाता है। यह लॉन्च ऐसे समय में किया गया है आर्टीफिशियल इंटेलीजेन्स युवाओं के द्वारा सीखने जानकारी की सर्च करने कंटेंट बनाने और टेक्नोलॉजी के साथ इंटरैक्ट करने का माध्यम बन गया है। ह्युमेन एआई लिटरेसी मिशन के चीफ विजनरी मणित जैन ने बताया की एआई हमारे बच्चों के द्वारा सीखने काम करने और फैसले लेने के तरीकों को प्रभावित करने लगा है। ऐसे में हमें सुनिश्चित करना होगा कि वे सिर्फ  इस टेक्नोलॉजी के यूजर बनकर न रह जाएं, बल्कि इसकी संभावनाओं, सीमाओं और जिम्मेदारियों को भी समझें। एआई साक्षर भारत के निर्माण के लिए ऐसे समग्र दृष्टिकोण की जरूरत है ताकि स्कूल लीडर सोच-समझ कर नीतियां बना सकें अध्यापक जिम्मेदाराना उपयोग के लिए मार्गदर्शन दे सकें और छात्र इस बात को समझ सकें कि कैसे टेक्नोलॉजी उनके भविष्य को आकार दे रही है। बुनियादी एआई साक्षरता को सुलभ बनाकर और इसके लिए स्कूलों को सहयोग प्रदान कर ह्युमेन एआई लिटरेसी मिशन एआई शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना चाहता है। इसका उद्देश्य ऐसी पीढ़ी के निर्माण द्वारा विकसित भारत 2047 में योगदान देना है जो उभरती टेक्नोलॉजी के जिम्मेदाराना उपयोग के बारे में समझ सके। यह मिशन इस विजन को असलियत में कैसे बदलेगा इस बारे में बात करते हुए ह्युमेन एआई लिटरेसी मिशन के सीईओ अमित यादव ने बताया कि एआई साक्षरता को सच में सुलभ बनाने के लिए इसे भारतीय क्लासरूम की वास्तविकता के अनुसार काम करना होगा। हम एचएआईएलएम को एक व्यवस्थित मार्ग के रूप में डिजाइन कर रहे हैं जो छात्रोंं शिक्षकों और स्कूल लीडर्स के लिए मददगार होगा। हमारा मकसद एक ऐसा मॉडल बनाना है जिसे स्कूल अलग-अलग स्थितियों में भरोसे के साथ अपना सकें और साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि छात्र एआई का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें। क्लासरूम के दायरे से बढक़र बुनियादी एआई साक्षरता तक पहुंच युवाओं को भारत के डिजिटल भविष्य में बेहतर तरीके से हिस्सा लेने के लिए तैयार करने में मदद कर सकती है। चूंकि एआई हर सेक्टर में शामिल हो रहा है इसलिए इसके जिम्मेदार और जानकारीपूर्ण इस्तेमाल से छात्र टेक्नोलॉजी के साथ जानकारी रखने वाले यूजर्स क्रिएटर्स और समस्या.समाधान करने वालों के तौर पर जुड़ सकते हैं। दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने एआई इनेबल्ड दुनिया के लिए छात्रों और शिक्षकों को तैयार करने की अहमियत पर जोर दिया। दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कह हमारे क्लासरूम ने डिजिटल बदलाव को अपना लिया है अगला कदम यह सुनिश्चित करना है कि छात्र और शिक्षक अपने आस पास की दुनिया को आकार देने वाले एआई सिस्टम को सुरक्षित और जिम्मेदारी से समझें। कम उम्र में ही यह समझ विकसित करने से युवा भरोसे और समझदारी के साथ टेक्नोलॉजी से जुड़ सकते हैं। व्यवस्थित और समावेशी एआई लर्निंग तक पहुंच बढ़ाने वाली पहल छात्रों को उभरती टेक्नोलॉजी को जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS