Wednesday,15 April 2026,12:52 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
शहर
एमसीडी के स्कूलों की जर्जर हालत पर व्यक्त की चिंता
By Virat baibhav | Publish Date: 31/7/2025 7:54:44 PM
एमसीडी के स्कूलों की जर्जर हालत पर व्यक्त की चिंता

नई दिल्ली। कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) और मेयर को पत्र लिखकर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के जर्जर स्कूलों की हालत पर चिंता व्यक्त करके तुरंत कार्यवाही की मांग की है। देवेंद्र यादव ने पत्र के माध्यम से बताया कि 30-50 वर्ष पुराने भवनों में चल रहे 1500 में से चल 1185 स्कूलों में पढऩे वाले लगभग 7.8 लाख छात्रों का जीवन संकट में है। 16 जुलाई को स्थाई समिति की बैठक में स्कूलों की जर्जर हालत और स्कूल भवनों में पानी भरने का मामला उठाया परंतु कोई ठोस निर्णय निर्णय सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि एमसीडी क्या दिल्ली में भी राजस्थान के झालावाड़ जिला के पीपलोदी गांव के स्कूल हादसे जैसी घटना का इंतजार कर रहा है, जहां स्कूल की छत गिरने पर 7 बच्चों की मौत हो गई। यादव ने कहा कि इस वर्ष निगम स्कूलों के लिए 1693 करोड़ से अधिक बजट का प्रावधान है जो पिछले वर्ष के बजट से 48.2 करोड़ अधिक है। जब दिल्ली नगर निगम 1185 स्कूलों में 368 स्कूल जर्जर हालत में है और बाकि स्कूलों में भी उपयुक्त रख रखाव और मरम्मत की जरुरत है फिर निगम के 12 जोन में चलने वाले एक भी स्कूल के भवन की मरम्मत के लिए कोई काम क्यों नहीं हुआ। जहां पहाडग़ंज जोन के 75 स्कूलों में 26 भवन जर्जर हालते हैं, वहीं करोल बाग जोन के 69 स्कूलों में 23 भवन जर्जर, केशव पुरम जोन के 89 स्कूलों में 35 भवन जर्जर, शाहदरा साउथ जोन के 127 स्कूलों में 33 भवन जर्जर  शाहदरा नॉर्थ जोन के 103 स्कूलों में 14 भवन जर्जर, रोहिणी जोन के 80 स्कूलों में 23 भवन जर्जर, नजफगढ़ जोन के 110 स्कूलों में 36 भवन जर्जर, नरेला जोन के 145 स्कूलों में 26 भवन जर्जर सिविल लाईन जोन के 71 स्कूलों में 09 भवन जर्जर,  सेंट्रल जोन के 94 स्कूलों में 53 भवन जर्जर, साउथ जोन के 120 स्कूलों में 59 भवन जर्जर और वेस्ट जोन के 102 स्कूलों में 31 भवन पूरी तरह जर्जर हालत में है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजधानी में नंद नगरी, लामपुर, नरेला, सनौथ गांव, मंगोलपुरी, मेहराम नगर, गोकुलपुर गांव, कूंचा पंडित, नांगलोई के स्कूलों जर्जर हालत और अग्नि सुरक्षा के इंतजाम न होने की खबरे और तस्वीरें अखबरों और मीडिया में उजागर होने के बावजूद एमसीडी की ओर से कोई बयान नहीं आया है। 30 प्रतिशत स्कूल खतरनाक है और कभी भी गिरने की हालत में संचालित में भी  किए जा रहे हैं, जिस पर दिल्ली नगर निगम द्वारा तुरंत कार्यवाही करने की जरुरत है। यादव ने कहा कि निगम स्कूल की बिल्डिंग गिरने की घटनाएं हर वर्ष हो रही है। इस वर्ष 17 मई को मोतिया खान चौक के पास हरि मंदिर स्कूल की दीवार गिर गई, पांच कारें क्षतिग्रस्त हुई। 10 अगस्त, 2024 को डिचांउ क्षेत्र में भारी बारिश के कारण निगम स्कूल की दीवार गिरने से दो लोग घायल हुए। 12 अगस्त 2024 को अशोक नगर के सरकारी स्कूल की दीवार गिरने कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। 23 सितम्बर, 2023 को पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन के क्षेत्र में बारिश के दौरान स्कूल की दीवार गिरने से 11 वाहन क्षतिग्रस्त हुए। देवेंद्र यादव ने एलजी और महापौर को दिल्ली के लाखों गरीब बच्चों की जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एमसीडी के जर्जर खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके स्कूलों के भवनों के पुनर्निर्माण करने यथासंभव मरम्मत करने के संबंध में पत्र लिखकर दिल्ली के लोगों के कल्याण और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि एमसीडी में 15 वर्षों तक भाजपा का शासन रहा और पिछले 3 वर्षों में आम आदमी पार्टी का शासन अब फिर निगम भाजपा के हाथ में है। परंतु निगम के स्कूलों की सुध लेने में भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों निगम स्कूलों का पुर्नउद्धार करके व्यवस्थित करने में असफल रही है।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS