Friday,12 June 2026,01:51 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
ताजा खबरें
भारतीय सेना के शौर्य पर देश को गर्व: रविन्द्र इंद्राज
By Virat baibhav | Publish Date: 4/8/2025 8:24:47 PM
भारतीय सेना के शौर्य पर देश को गर्व: रविन्द्र इंद्राज

नई दिल्ली। दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित होकर जापानी पार्क रोहिणी में आयोजित रक्तदान शिविर ‘एक बूंद सेना के लिए’ में देश भर से आए रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान इंद्राज ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य पर देश को गर्व है। सेना, देश की रक्षक है और वैसे ही रक्तदाता भी जीवन रक्षक हैं। समाज कल्याण मंत्री ने इस रक्तदान महाकुम्भ के आयोजन के लिए लक्ष्मी तरू फाउंडेशन, आम्र्ड फोर्सेज ट्रांसफ्यूजऩ सेंटर और दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आए वालंटियर्स की सराहना की। शिविर में रिकॉर्ड 2240 यूनिट रक्त एकत्र हुआ, इसे सेना, दिल्ली के सरकारी अस्पतालों और गैर सरकारी ब्लड बैंकों के लिए उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर थैलीसीमिया के स्क्रीनिंग के लिए भी रोटरी क्लब की ओर से शिविर लगाया गया। मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ‘स्वच्छ दिल्ली-सशक्त दिल्ली’ के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब परिवारों को नि:शुल्क इलाज के लिए शुरू हुई आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट में स्वीकृति दी गई। 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रतिवर्ष 10 लाख तक के नि:शुल्क इलाज के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना लागू की गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर अब तक 67 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जा चुके हैं और कुल 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर सभी विधानसभाओं में खोले जाएंगे। हॉस्पिटल इन्फॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम से अस्पतालों में ऑनलाइन ओपीडी अपॉइंटमेंट, डिजिटल ओपीडी स्लिप और रीयल-टाइम मेडिकल रिकॉड्र्स उपलब्ध होंगे। इंद्राज ने इस अवसर पर स्वच्छता अभियान-दिल्ली को कूड़े से आजादी को भी जन सहयोग से सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस माह आजादी के पर्व पर दिल्ली को स्वच्छ बनाने में सहयोग देकर देश के महानायकों को श्रद्धांजलि दें। इस अवसर पर लक्ष्मी तरू फाउंडेशन के प्रमुख विपिन गर्ग ने कहा कि 16 राज्यों के 40 से आधिक शहरों से रक्त दाताओं ने देश का अब तक का सर्वाधिक 2240 यूनिट ब्लड डोनेट किया है। सेना को समर्पित इस आयोजन को इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्डस के लिए भेजा गया है। 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS