Wednesday,15 July 2026,06:24 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
वनडे सीरीज: गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीडज स्‍ट्रेट में जहाजों से 20 प्रत‍िशत टोल वसूली के फैसले पर ट्रंप का यूटर्न, अब समझाया नया 'बिजनेस प्लान'भारत और स्पेन ने आपूर्ति श्रृंखलाओं और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए सहयोग पर की चर्चाहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्‍ट्रेट तनाव: अमेरिका ने ईरान जाने वाले जहाजों को दी चेतावनी, बंदरगाहों से दूर रहने को कहाबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, नितिन नवीन से लेकर सम्राट चौधरी तक करेंगे प्रचारपश्चिम एशिया तनाव के बीच ऊर्जा सुरक्षा पर भारत ने बढ़ाया फोकस: विदेश मंत्रालय
ताजा खबरें
एससी बस्तियों में का किया जाएगा कायाकल्प: इंद्राज
By Virat baibhav | Publish Date: 5/8/2025 8:46:10 PM
एससी बस्तियों में का किया जाएगा कायाकल्प: इंद्राज

नई दिल्ली। दिल्ली के समाज कल्याण एवं एससी/एसटी कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने बवाना विधानसभा क्षेत्र के कटेवरा गांव में एससी बस्तियों में गलियों, सडक़ों और नालियों के पूर्ण हुए निर्माण कार्यों को आमजन को समर्पित किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एससी बस्तियों में सभी बुनियादी सुविधाएं विकसित कर उनका कायाकल्प किया जाएगा। एससी/एसटी कल्याण मंत्री ने कहा कि एससी बस्तियों को बुनियादी सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कटेवरा गांव की एससी बस्तियों में लंबे समय से बुनियादी ढांचे की कमी थी, जिसे दूर करने पर लगातार काम हो रहा है। उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ गांव में चल रहे अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया और निर्माणाधीन चौपाल का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। एससी/एसटी कल्याण मंत्री ने ग्रामीणों के साथ संवाद में दिल्ली सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी एससी बस्तियों में सडक़ें, पेयजल, बिजली, पार्क, बेहतर जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित हों। दिल्ली सरकार राजधानी के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एससी छात्रों की प्री मैट्रिक/ पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मेरिट छात्रवृति सभी पात्र छात्रों को समय पर देने के निर्देश हैं। पॉलिटेक्निक, आईटीआई और स्किल डेवलपमेंट का कोर्स करने वाले छात्रों को प्रतिमाह एक हजार रुपए देने की योजना है। साथ ही विदेश में पढऩे जाने वाले एससी छात्रों की आर्थिक सहायता राशि बढ़ाने की भी योजना है। दिल्ली में एससी/एसटी छात्रों के लिए लम्बे समय से बंद पड़े हॉस्टल भी शुरू किये जाएंगे। साथ ही हर जिले में एक हॉस्टल शुरू करने की योजना है। गरीब एवं वंचित वर्ग को वित्तीय सहायता देकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए बने डीएसएफडीसी का पुनर्गठन किया जा रहा है।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS