Wednesday,12 November 2025,03:53 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
शहर
हम राहुल गांधी के बब्बर शेर हैं, डरने वाले नहीं: देवेंद्र यादव
By Virat baibhav | Publish Date: 14/10/2025 8:21:47 PM
हम राहुल गांधी के बब्बर शेर हैं, डरने वाले नहीं: देवेंद्र यादव

नई दिल्ली। कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी का सार्वजनिक खुलासा करने के बाद कांग्रेस कायकर्ताओं द्वारा भाजपा की वोट चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को दिल्ली भर में मिल रही सफलता से भाजपा डरती दिखाई दे रही है और हस्ताक्षर अभियान को रोकने के लिए भाजपा अब सरकारी तंत्र और पुलिस का सहारा ले रही है। नजफगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के हस्ताक्षर अभियान कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गृहमंत्री के इशारे पर जिस तरह पुलिस हिरासत में लिया गया उससे राहुल गांधी के बब्बर शेर डरने वाले नहीं है। मंगलवार को देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में नजफगढ़ जिला में वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन हिरासत में ले लिया और  देवेन्द्र यादव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को जाफरपुर थाने ले गई जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। नजफगढ़ जिला हस्ताक्षर अभियान चलाने वाले प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के साथ जिला अध्यक्ष सुखबीर शर्मा, सिद्धार्थ राव, आब्र्जवर सुषमा यादव, कमलकांत शर्मा, राजेश यादव, शांति स्वरुप, ओमदत यादव, प्रमोद जयंत, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर इंचार्ज, जिला एवं ब्लाक पदाधिकारी को हिरासत में लिया गया। नजफगढ़ के अलावा पटपडग़ंज, बदरपुर और चॉदनी चौक जिला में वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। पटपडग़ंज जिला में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार एडवोकेट ने किया, बदरपुर जिला में हस्ताक्षर अभियान अध्यक्ष हर्ष चौधरी ने किया और चांदनी चौक जिला में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन मिर्जा जावेद अली ने किया। इनमें पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान, आब्र्जवर जगजीवन शर्मा, सीपी मित्तल, लक्ष्मण रावत, तस्वीर सौलंकी, अब्दुल हानन, अशोक जैन, फरीद शाह, दीपक भारद्वाज, निगम पार्षद अरीबा खान, अमरदीप, विधानसभा आब्र्जवर सिंथिया कुमार, विजेन्द्र चौधरी, अक्षय कुमार, मुख्य रुप से मौजूद थे। 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS