Wednesday,15 July 2026,06:56 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
वनडे सीरीज: गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीडज स्‍ट्रेट में जहाजों से 20 प्रत‍िशत टोल वसूली के फैसले पर ट्रंप का यूटर्न, अब समझाया नया 'बिजनेस प्लान'भारत और स्पेन ने आपूर्ति श्रृंखलाओं और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए सहयोग पर की चर्चाहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्‍ट्रेट तनाव: अमेरिका ने ईरान जाने वाले जहाजों को दी चेतावनी, बंदरगाहों से दूर रहने को कहाबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, नितिन नवीन से लेकर सम्राट चौधरी तक करेंगे प्रचारपश्चिम एशिया तनाव के बीच ऊर्जा सुरक्षा पर भारत ने बढ़ाया फोकस: विदेश मंत्रालय
ताजा खबरें
लक्ष्मीबाई नगर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
By Virat baibhav | Publish Date: 14/12/2025 7:39:30 PM
लक्ष्मीबाई नगर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

नई दिल्ली। केंद्रीय सरकार के आवासीय परिसर लक्ष्मीबाई नगर स्थित पार्क में रेजिडेन्टिस वेलफेयर एसोसिएरशन की ओर से एक खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विजेता और प्रस्तुति देने वाले सभी प्रतिभागियों को आरडब्ल्यूए की ओर से टी शर्ट, योगामेट जैस उपयोगी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आरडब्ल्यूए के प्रेसिडेन्ट  राजेश मीणा ने बताया कि वार्षिक उत्सव के मुख्य  समारोह तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन एरिया वेलफेयर ऑफिसर रत्नेश भारती ने दीप प्रज्जवलित करते हुए किया। आरडब्ल्यूए  के वाइस प्रेसिडेन्ट् अजय प्रियदर्शी, सचिव बिमल गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौमेन्द्रे मित्रा एवं अन्य ने शंखध्वनि और अभिलाषा प्रियदर्शी द्वारा सरस्वती वंदना ने इस उत्सव को प्रभावी बनाया। राजेश मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस वार्षिक आयोजन के दौरान बैडमिन्टन, म्युजि़कल चेयर, फ्लैट रेस, फ्रॉग रेस, लेमन रेस, सतरंज और पेंटिंग जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इनमें लक्ष्मीबाई नगर कॉलोनी के बच्चें, युवा और व्यस्क लोगों ने उमंग और उत्साह से भाग लिया। साथ ही एकल व युगल गीत, नृत्य और बाध्ययंत्रों के साथ प्रस्तुतियों ने परिसर में रहने वाले केन्द्रीय कर्मियों को आनन्दित किया। दिनेश रावत और एकान्त भगत ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया  इस अवसर पर स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय की ओर से प्रतिभागियों को योगामेट देकर सम्माहनित किया गया। योग डाक विभाग की सेवा और सुविधाओं का लाभ उठाने और आंख जांच करवाने के लिए आरडब्ल्यूए कार्यालय में की गई व्यंवस्थाओं का भी केंन्द्रीय कर्मियों तथा उनके परिजनों ने लाभ उठाया। 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS