Thursday,12 February 2026,03:26 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
शहर
जापान के विदेश मंत्री ने दिल्ली मेट्रो का किया दौरा
By Virat baibhav | Publish Date: 17/1/2026 6:51:08 PM
जापान के विदेश मंत्री ने दिल्ली मेट्रो का किया दौरा

नई दिल्ली। जापान के विदेश मंत्री मोटेगी तोशिमित्सु ने भारत में जापानी राजदूत ओनो केइची के साथ दिल्ली मेट्रो में यात्रा की। सेंट्रल सेक्रेटेरिएट में डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली मेट्रो प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने सेंट्रल सेक्रेटेरिएट से पटेल चौक तक और वापस ट्रेन में यात्रा की। अपनी यात्रा के दौरान मंत्री ने दिल्ली मेट्रो के निर्माण और संचालन के विभिन्न पहलुओं में गहरी दिलचस्पी दिखाई जो भारत-जापान दोस्ती और सहयोग का एक गौरवपूर्ण प्रतीक है। गौरतलब है कि जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी ने फेज-1 से ही दिल्ली मेट्रो प्रोजेक्ट को वित्तीय सहायता दी है।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS