नई दिल्ली। कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के कथन कि ‘बहुत से लोग बड़े नेता बने घूमते हैं लेकिन वास्तव में जो काम करेगा वही बड़ा है’ पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को कहा की बीएलए-2 कांग्रेस पार्टी की रीढ़ के रूप में काम कर रहे हैं, उनको अपनी मेहनत और जनता के बीच जाकर काम करके बड़ा बनना है, भविष्य में उनका काम ही उनकी पहचान। कांग्रेस पार्टी सभी बीएलए-2, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, बीएलए-1 सहित जिला व ब्लाक पदाधिकारियों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अप्रूव पहचान पत्र बनाकर देगा, ताकि आप पहचान पत्र को दिखाकर कहीं भी कह सकें कि मैं कांग्रेस का सिपाही हूं। देवेन्द्र यादव ने बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटियों में एसआईआर पर बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर आयोजन की श्रृंखला में बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी और दोपहर बाद करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलित करके की। इस दौरान यादव ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, एसआईआर में भाजपा की साजिश के खिलाफ रणनीति से काम करने और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर बूथ कमेटी चेयरमैन राजेश गर्ग और उनकी टीम बीएलए-2 और बीएलए-2 को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में सफल हुए है। उन्होंने कहा कि अभी तक तीन संसदीय क्षेत्रों दक्षिणी दिल्ली, चॉदनी चैक, उत्तर पूर्वी दिल्ली के दोनों जिलों सहित पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर जिला सहित अभी तक 7 जिला कांग्रेस कमेटियों में एसआईआर पर बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविरों को सफल आयोजन सम्पन्न हुआ है, जिनमें प्रशिक्षण लेने के बाद सभी बीएलए-2 का मनोबल बढ़ा हुआ है। क्योंकि शिविर में बीएलए-2 के सवालों और एसआईआर के दौरान क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के हल कैसे करना है, यह कांग्रेस के सिपाहियों को बूथ मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारी बता रहे हैं। यादव ने कहा कि बीएलए-2 की जिम्मेदारी है कि अपने बूथ की वोटर लिस्ट में मतदाताओं की एक-एक करके जांच करें, कि कहीं किसी वैध मतदाता का वोट किसी साजिश के तहत काटा तो नही गया है। उन्होंने कहा कि एक बूथ पर 1200 के लगभग मतदाता होते है और 200-250 घर होते है। अगर आप अपने क्षेत्र के 400-500 लोगों को जानते है, उनके अलावा अगर ईमानदारी से 50-60 घरों में जाकर गंभीरता पूर्वक लोगों से सम्पर्क साधकर जांच करेंगे, तो कोई सूरत नहीं कि कोई भी वहां अवैध रूप में वोट बनाने और वैध वोट काटने का काम कर सके। देवेन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बीएलए-2 और क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ता अगर अपने बूथ पर संगठन को मजबूती से खड़ा कर लेंगे, तो कोई सूरत नहीं कि कोई भी दल कांग्रेस के प्रत्याशी को परास्त कर सकें। उन्होंने कहा कि मैं बीएलए-2 से आव्हान करता हूॅ कि अपने बूथ पर काम के दम पर अपनी पहचान को साबित करें ताकि कोई भी संगठन या सरकार अथवा आरडब्लूए का पदाधिकारी आपके बूथ के संबध में आपसे सम्पर्क करें, तभी कांग्रेस आपके दम पर दिल्ली में पूरी तरह खड़ी नजर आएगी। प्रशिक्षण शिविर में देवेन्द्र यादव के साथ दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. नरेन्द्र नाथ, महासचिव संगठन अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक राजेश लिलौठिया, भीष्म शर्मा, अब्दुल रहमान और हाजी इश्राक खान, जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन, मंगेश त्यागी, निगम पार्षद हाजी जरीफ, सेवादल प्रमुख सुनील कुमार, पूर्व निगम पार्षद चौ. अजीत सिंह, डॉ. पी के मिश्रा, लक्षमण रावत, लोकेन्द्र चौधरी, ईश्वर बागड़ी, गौरी शंकर शर्मा, प्रमोद जयंत, सुरेशवती चैहान, महिला जिला अध्यक्ष प्रिया जयंत, बाल किशन बाली, कैलाश जैन, बूथ मेनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन राजेश गर्ग, दिनेश्वर त्यागी मुख्य रूप से मौजूद थे।