Thursday,13 August 2026,04:46 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाहहमें अमित शाह का बयान सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं, छात्रों के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए : राहुल गांधीसंसद में गतिरोध पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला, चिराग पासवान ने भी की आलोचनाभाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे की संभावना तेजडिजिलॉकर के 72.43 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स, उमंग प्लेटफॉर्म पर 11.66 करोड़ उपयोगकर्ता; डिजिटल सेवाओं का तेजी से बढ़ा दायरामुंबई में रिहायशी इलाके में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने दुख जतायासुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नाम-निशान विवाद पर सुनवाई, कपिल सिब्बल ने ईसीआई के अधिकार क्षेत्र पर उठाए सवाल'शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट', प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- 'शॉर्टकट के रास्ते से निकलें बाहर नौजवान'
दिल्ली
ममता बनर्जी की पार्टी पर मनोज तिग्गा का तंज, कहा-'असली और नकली टीएमसी का फैसला आयोग करेगा'
By Virat baibhav | Publish Date: 14/7/2026 4:27:40 PM
ममता बनर्जी की पार्टी पर मनोज तिग्गा का तंज, कहा-'असली और नकली टीएमसी का फैसला आयोग करेगा'

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिग्गा ने राष्ट्रीय सुरक्षा, पश्चिम बंगाल की राजनीति, 2020 दिल्ली दंगों के एक चर्चित मामले और खेलों के विकास सहित कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। कोलकाता एयरपोर्ट के पास स्थित 136 साल पुरानी बांकरा मस्जिद में प्रवेश पर लगी रोक के मुद्दे पर भाजपा के सांसद मनोज तिग्गा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यह आदेश हाई कोर्ट की ओर से दिया गया है। जब बात राष्ट्रीय सुरक्षा की हो तो किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। देश की सुरक्षा और हवाई यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि असली और नकली टीएमसी का फैसला चुनाव आयोग करेगा। उन्होंने इसे पार्टी का आंतरिक मामला बताया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली पार्टी चुनाव परिणामों के बाद कमजोर पड़ गई और कहा कि व्यक्ति को अपने कर्मों का फल अवश्य मिलता है। 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट द्वारा पूर्व आम आदमी पार्टी (आप) नेता ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने पर टिग्गा ने न्यायपालिका पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि अदालत ने जिन लोगों को दोषी पाया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। उनके अनुसार सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिला है, जिससे न्याय व्यवस्था पर लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है। खेलों के क्षेत्र में केंद्र सरकार की पहल का उल्लेख करते हुए मनोज तिग्गा ने कहा कि एनडीए सरकार बनने के बाद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को देश के हर कोने से अवसर दिए जा रहे हैं। पहले ऐसी व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब लगातार सुधार हो रहा है और भविष्य में भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके अलावा उन्होंने समान कानून की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि एक देश में एक ही कानून होना चाहिए। पश्चिम बंगाल में विकास को लेकर उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में राज्य में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उनका आरोप था कि पिछली सरकार ने अपेक्षित विकास नहीं किया, जबकि आने वाले समय में राज्य में विकास की गति और तेज होगी।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS