Thursday,13 August 2026,05:22 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाहहमें अमित शाह का बयान सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं, छात्रों के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए : राहुल गांधीसंसद में गतिरोध पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला, चिराग पासवान ने भी की आलोचनाभाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे की संभावना तेजडिजिलॉकर के 72.43 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स, उमंग प्लेटफॉर्म पर 11.66 करोड़ उपयोगकर्ता; डिजिटल सेवाओं का तेजी से बढ़ा दायरामुंबई में रिहायशी इलाके में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने दुख जतायासुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नाम-निशान विवाद पर सुनवाई, कपिल सिब्बल ने ईसीआई के अधिकार क्षेत्र पर उठाए सवाल'शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट', प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- 'शॉर्टकट के रास्ते से निकलें बाहर नौजवान'
दिल्ली
सीडब्ल्यूसी में यंग प्रोफेशनल के कई पदों पर आवेदन शुरू, 22 जुलाई तक युवाओं के पास मौका
By Virat baibhav | Publish Date: 11/7/2026 2:48:48 PM
सीडब्ल्यूसी में यंग प्रोफेशनल के कई पदों पर आवेदन शुरू, 22 जुलाई तक युवाओं के पास मौका

नई दिल्ली। सेंट्रल वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन (सीडब्ल्यूसी) ने युवा पेशेवरों (यंग प्रोफेशनल्स) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर वैकेंसी की घोषणा की है। यह नियुक्ति दो वर्ष की निश्चित अवधि के लिए की जाएगी, जिसे एक वर्ष और बढ़ाकर अधिकतम तीन वर्ष तक किया जा सकता है।  सीडब्ल्यूसी की ओर से जारी रिक्तियों में यंग प्रोफेशनल (लर्निंग एंड डेवलपमेंट) का 1, यंग प्रोफेशनल (पीसीएस मार्केटिंग) का 1, यंग प्रोफेशनल (मार्केटिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट)- हैदराबाद के 2 और यंग प्रोफेशनल (मार्केटिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट)- जयपुर के 2 पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं। वे सीडब्ल्यूसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से यंग प्रोफेशनल (लर्निंग एंड डेवलपमेंट) के लिए ह्यूमन रिसोर्स (एचआर) में स्पेशलाइजेशन के साथ फुल-टाइम एमबीए/पीजीडीएम; यंग प्रोफेशनल (पीसीएस मार्केटिंग) के लिए एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) के साथ एग्रीकल्चर में फुल-टाइम बीएससी होनी चाहिए। वहीं, पेस्ट कंट्रोल/सर्विसेज सेक्टर में संबंधित अनुभव और एमबीए (मार्केटिंग) वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। यंग प्रोफेशनल (मार्केटिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट)-हैदराबाद और यंग प्रोफेशनल (मार्केटिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट)-जयपुर के लिए जनरल मैनेजमेंट/मार्केटिंग/लॉजिस्टिक्स/सप्लाई चेन मैनेजमेंट/सेल्स एंड मार्केटिंग मैनेजमेंट में दो वर्ष का फुल-टाइम रेगुलर पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा/पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर किया जाएगा। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और/या मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद 0 से 3 वर्ष के अनुभव वाले चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 50,000 रुपए प्रतिमाह और 3 वर्ष से ज्यादा अनुभव वाले उम्मीदवारों की सैलरी 60,000 रुपए प्रतिमाह होगी।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS