Wednesday,15 July 2026,06:39 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
वनडे सीरीज: गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीडज स्‍ट्रेट में जहाजों से 20 प्रत‍िशत टोल वसूली के फैसले पर ट्रंप का यूटर्न, अब समझाया नया 'बिजनेस प्लान'भारत और स्पेन ने आपूर्ति श्रृंखलाओं और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए सहयोग पर की चर्चाहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्‍ट्रेट तनाव: अमेरिका ने ईरान जाने वाले जहाजों को दी चेतावनी, बंदरगाहों से दूर रहने को कहाबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, नितिन नवीन से लेकर सम्राट चौधरी तक करेंगे प्रचारपश्चिम एशिया तनाव के बीच ऊर्जा सुरक्षा पर भारत ने बढ़ाया फोकस: विदेश मंत्रालय
मनोरंजन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने दी निर्देशक भारतीराजा को श्रद्धांजलि, सितारों ने नम आंखों से किया याद
By Virat baibhav | Publish Date: 10/6/2026 3:19:03 PM
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने दी निर्देशक भारतीराजा को श्रद्धांजलि, सितारों ने नम आंखों से किया याद

चेन्नई। तमिल सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले मशहूर निर्देशक भारतीराजा का निधन हो गया है। इस खबर के बाद से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। भारतीराजा के निधन के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई के नीलांगराई स्थित उनके आवास पहुंचकर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर सांत्वना भी दी। मुख्यमंत्री विजय ने 'एक्स' पर भी एक भावुक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ''तमिल सिनेमा के महान निर्देशक भारतीराजा के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख और पीड़ा हुई है। भारतीराजा ने अपनी फिल्मों के जरिए ग्रामीण जीवन और संस्कृति को जिस सच्चाई और भावनात्मक गहराई के साथ प्रस्तुत किया, उसने उन्हें फिल्म जगत में एक अलग और विशेष स्थान दिलाया। उनकी फिल्में समाज और लोगों की वास्तविक जिंदगी को सामने लाने का माध्यम थीं।'' अपने पोस्ट में विजय ने आगे कहा, ''भारतीराजा को सिनेमा के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए कई राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था। उन्होंने कई पीढ़ियों के कलाकारों और तकनीशियनों को आगे बढ़ने का मौका दिया। उनके द्वारा खोजी गई प्रतिभाएं आज भी फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।'' विजय ने अपने पोस्ट में निर्देशक के परिवार, दोस्तों, फिल्म जगत से जुड़े लोगों और उनके लाखों प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने आगे घोषणा की कि भारतीराजा की अंतिम यात्रा पूरे राजकीय सम्मान के साथ निकाली जाएगी। भारतीराजा के निधन पर फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया। इस कड़ी में अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ''भारतीराजा सही मायनों में भारतीय सिनेमा के दिग्गज थे। उन्होंने तमिल सिनेमा के एक पूरे दौर को अपनी कालजयी फिल्मों के जरिए परिभाषित किया। उनका जाना ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। आने वाली कई पीढ़ियां उनके काम और उनकी विरासत से प्रेरणा लेती रहेंगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'' अभिनेत्री रेवती ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''अगर मैं आज अभिनेत्री के रूप में पहचानी जाती हूं, तो इसके पीछे भारतीराजा का बड़ा योगदान है। वह हमेशा यादों पर रहेंगे।'' अभिनेता शांतनु भाग्यराज ने भी अपने पोस्ट में लिखा, ''भारतीराजा वह शख्स थे जिन्होंने तमिल मिट्टी की खुशबू और उसकी आत्मा को हमेशा के लिए बड़े पर्दे पर अमर कर दिया। सिनेमा को नई सोच देने वाला यह महान व्यक्ति अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके द्वारा बनाई गई राह आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।'' संगीतकार और अभिनेता जी वी प्रकाश कुमार ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा, ''भारतीराजा उन लोगों में से थे जिन्होंने सिनेमा की दिशा बदल दी। उनके निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। भारतीराजा केवल एक निर्देशक नहीं थे, बल्कि ऐसे मार्गदर्शक थे, जिन्होंने कई फिल्मकारों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा दी।''

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS