Friday,17 July 2026,08:15 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रंप प्रशासन ने सख्‍त क‍िए वीजा नियम, अब अधिकतम चार वर्ष तक ही रह सकेंगे छात्रअमेरिका के राज्यों को निशाना बनाकर जासूसी और साइबर ऑपरेशन बढ़ा रहा है चीन, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनीट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरायूरी आर. फेडकिव मुंबई में नए अमेरिकी कॉन्सल जनरल बनेअमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपतिभारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूतपाकिस्तान: बीएलए का दावा, हमले में 45 से अधिक पाक सैनिकों को मार गिरायापाकिस्तान: सिंध के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज ठप, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
मनोरंजन
‘भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की अपूरणीय क्षति’, निर्देशक भारतीराजा के निधन पर पवन कल्याण ने जताया शोक
By Virat baibhav | Publish Date: 10/6/2026 3:30:00 PM
‘भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की अपूरणीय क्षति’, निर्देशक भारतीराजा के निधन पर पवन कल्याण ने जताया शोक

हैदराबाद। तेलुगु अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने बुधवार को भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक भारतीराजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और इसे भारतीय फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति बताया। छह बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक भारतीराजा के निधन पर शोक जताते हुए पवन कल्याण ने कहा कि यह भारतीय फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह प्रसिद्ध और महान फिल्म निर्देशक, पद्मश्री सम्मानित कलाकार का जाना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा नुकसान है। पवन कल्याण ने कहा कि अपने अद्भुत फिल्मों के माध्यम से इस प्रतिभाशाली निर्देशक ने केवल तमिल दर्शकों ही नहीं, बल्कि तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ दर्शकों के दिलों को भी जीता था। उन्होंने कहा कि छह बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भारतीराजा ने भारतीय फिल्म जगत पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। पवन कल्याण ने यह भी याद किया कि भक्तिमय फिल्म 'आराधना', जिसमें उनके बड़े भाई मेगास्टार चिरंजीवी ने अभिनय किया था, और फिल्म ‘सीताकोक चिलुका’ जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्में आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं। उन्होंने कहा कि भारतीराजा हमेशा ग्रामीण जीवन और मानवीय संबंधों को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से दिखाने वाले निर्देशक के रूप में याद किए जाएंगे। पवन कल्याण ने कहा, ''ऐसे महान रचनात्मक निर्देशक का जाना भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं और उनके परिवार तथा प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।” तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक भारतीराजा का बुधवार सुबह चेन्नई में निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। पद्मश्री से सम्मानित इस निर्देशक को तमिल और भारतीय सिनेमा में ट्रेंडसेटर माना जाता है और वे पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन पर फिल्म जगत से लगातार शोक संदेश आ रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन बुधवार को सबसे पहले उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS