Friday,17 July 2026,08:16 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रंप प्रशासन ने सख्‍त क‍िए वीजा नियम, अब अधिकतम चार वर्ष तक ही रह सकेंगे छात्रअमेरिका के राज्यों को निशाना बनाकर जासूसी और साइबर ऑपरेशन बढ़ा रहा है चीन, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनीट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरायूरी आर. फेडकिव मुंबई में नए अमेरिकी कॉन्सल जनरल बनेअमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपतिभारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूतपाकिस्तान: बीएलए का दावा, हमले में 45 से अधिक पाक सैनिकों को मार गिरायापाकिस्तान: सिंध के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज ठप, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
मनोरंजन
'हमारा परिवार अब पूरा होगा', दूसरी बार मां बनने वाली हैं केली कुओको, शेयर की खुशखबरी
By Virat baibhav | Publish Date: 11/6/2026 3:35:34 PM
'हमारा परिवार अब पूरा होगा', दूसरी बार मां बनने वाली हैं केली कुओको, शेयर की खुशखबरी

मुंबई। लोकप्रिय शो 'द बिग बैंग थ्योरी' में पेनी का किरदार निभाकर दुनियाभर में पहचान बनाने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस केली कुओको जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर जल्द ही एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और मनोरंजन जगत के कई लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। 
केली ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में सोनोग्राम, परिवार के साथ बिताए गए खास पल और एक्ट्रेस का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। तस्वीरों के साथ केली ने कैप्शन में लिखा, ''हमारा परिवार अब पूरा होने जा रहा है। यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। दूसरी बार मां बनने का सफर पहले की तुलना में थोड़ा अलग और कुछ मामलों में ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन मैं इस पल के लिए बेहद खुश और आभारी हूं।'' बता दें कि केली कुओको और अभिनेता टॉम पेल्फ्रे, दोनों पहली बार मई 2022 में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम सेरेमनी में साथ दिखाई दिए थे। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं। कुछ समय बाद केली ने अपनी रिलेशनशिप को कन्फर्म किया। करीब पांच महीने बाद उन्होंने इंस्टग्राम पर जानकारी दी कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। मार्च 2023 में उन्होंने अपनी बेटी मटिल्डा को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद दोनों अक्सर उसके साथ बिताए गए खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर करते रहे। इसके बाद 2024 में केली और टॉम ने अपनी सगाई की घोषणा की। टॉम पेल्फ्रे भी अभिनय जगत का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय शोज और फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'ओजार्क', 'मैनक' और 'आयरन फिस्ट' जैसे नाम शामिल है। वहीं केली कुओको का करियर भी काफी सफल रहा है। उन्होंने 'द मैन फ्रॉम टोरंटो', 'रोल प्ले', 'मीट क्यूट' और 'व्हाई हिम?' जैसे चर्चित फिल्मों में काम किया।
 
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS