Tuesday,18 August 2026,10:55 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
मनोरंजन
हर महिला को है बिना डर के जीने और बड़े सपने देखने का अधिकार : प्रिया दत्त
By Virat baibhav | Publish Date: 14/7/2026 3:25:47 PM
हर महिला को है बिना डर के जीने और बड़े सपने देखने का अधिकार : प्रिया दत्त

मुंबई। कांग्रेस नेता, पूर्व सांसद और सामाजिक कार्यकर्ता प्रिया दत्त ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित समाज का निर्माण तभी संभव है, जब हर व्यक्ति अन्याय के खिलाफ आवाज उठाए। प्रिया दत्त ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने पोस्ट में कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या कानून की जिम्मेदारी नहीं है। उनके अनुसार, जब तक समाज मिलकर गलत के खिलाफ नहीं बोलेगा, तब तक सुरक्षित माहौल नहीं बन सकेगा। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, "जब भी कोई लड़की खुद को असुरक्षित महसूस करती है, तो हम एक अच्छी दुनिया बनाने के सपने से थोड़ा दूर हो जाते हैं। यह मामला सिर्फ किसी एक खबर या घटना का नहीं, बल्कि हर उस महिला और बच्चे से जुड़ा है, जिन्हें आजादी से जीने, बड़े सपने देखने और बिना किसी डर के आगे बढ़ने का पूरा अधिकार है।" उन्होंने आगे लिखा, "ऐसे बदलाव तभी आ सकते हैं, जब हम गलत बातों को देखकर चुप रहना बंद करें। हमें अपनी आवाज उठानी होगी, एक-दूसरे का साथ देना होगा और एक ऐसा माहौल बनाना होगा, जहां हर महिला और लड़की सुरक्षित महसूस करे, उन्हें सम्मान मिले और उनकी बात सुनी जाए। किसी भी बच्चे के बचपन या किसी भी इंसान की जिंदगी में डर की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।" प्रिया दत्त की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। प्रिया दत्त अभिनेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुनील दत्त और अभिनेत्री नर्गिस की बेटी तथा अभिनेता संजय दत्त की बहन हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता हैं और 2005 के उपचुनाव में मुंबई उत्तर-पश्चिम तथा 2009 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर-मध्य सीट से सांसद चुनी गई थीं। वर्ष 2005 में अपने पिता सुनील दत्त के निधन के बाद हुए उपचुनाव में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव जीता। इसके बाद 2009 के आम चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की। हालांकि, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्हें भाजपा की पूनम महाजन से हार का सामना करना पड़ा।
 
 
 
 
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS