Thursday,13 August 2026,05:04 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाहहमें अमित शाह का बयान सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं, छात्रों के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए : राहुल गांधीसंसद में गतिरोध पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला, चिराग पासवान ने भी की आलोचनाभाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे की संभावना तेजडिजिलॉकर के 72.43 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स, उमंग प्लेटफॉर्म पर 11.66 करोड़ उपयोगकर्ता; डिजिटल सेवाओं का तेजी से बढ़ा दायरामुंबई में रिहायशी इलाके में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने दुख जतायासुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नाम-निशान विवाद पर सुनवाई, कपिल सिब्बल ने ईसीआई के अधिकार क्षेत्र पर उठाए सवाल'शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट', प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- 'शॉर्टकट के रास्ते से निकलें बाहर नौजवान'
मनोरंजन
महेश मांजरेकर की 'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर आउट; अनोखी दुल्हन की डेडलाइन ने मचाया धमाल
By Virat baibhav | Publish Date: 16/7/2026 3:36:09 PM
महेश मांजरेकर की 'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर आउट; अनोखी दुल्हन की डेडलाइन ने मचाया धमाल

मुंबई। अभिनेता महेश मांजरेकर आगामी पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' रिलीज होने के लिए तैयार है। गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो हंसी-मजाक, उथल-पुथल, रोमांस और फैमिली ड्रामा से भरपूर है। फिल्म की कहानी एक अनोखी दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है जिसके पास शादी के लिए एक समय-सीमा (डेडलाइन) है। कहानी में कई संभावित दूल्हे आते हैं, जिससे 'म्यूजिकल चेयर्स' जैसा मजेदार खेल शुरू हो जाता है। फिल्म में खुशाली कुमार, पीयूष मिश्रा, ओंकार कपूर, आगु स्टेनली चिएडोज़ी और बी.सी. आंटी भी हैं।
अभिनेता महेश मांजरेकर ने फिल्म को चुनने के पीछे की खास वजह के बारे में बताया कि वह फिल्म की सादगी और उसकी सच्ची कहानी से काफी प्रभावित हुए। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह पर्दे पर एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जो दिल से अपने परिवार की भलाई और खुशी चाहता है। उन्होंने बताया, "इस फिल्म की सादगी ने मुझे अपनी ओर आकर्षित कर लिया। यह एक ऐसी फिल्म है, जो मनोरंजग करने की कोशिश नहीं करती है, जो इसे देखेगा वो स्वाभाविक रूप से इस मजेदार और थोड़ी अजीब-सी स्थिति में मुस्कराते हुए पाए जाते हैं। मेरा किरदार ऐसा है जो सच में अपने परिवार का भला चाहता है, और यही भावनात्मक पहलू इसके ह्यूमर को और भी मजेदार बनाता है। ट्रेलर उस मजाक-मस्ती की एक झलक है जो हमने इसमें दिखाई है और मुझे यकीन है कि हर पीढ़ी के दर्शक इस कहानी से जुड़ पाएंगे।" खुशाली कुमार ने कहा, "यह उन सबसे मजेदार किरदारों में से एक है जिन्हें निभाने का मुझे मौका मिला है। वह कॉन्फिडेंट और अनप्रेडिक्टेबल है और सबको हमेशा सतर्क रखती है। ट्रेलर फिल्म की एनर्जी और मजाक-मस्ती को बहुत अच्छे से दिखाता है, और मैं दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर इस पूरी यात्रा का अनुभव करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।" सिद्धार्थ बनर्जी, आकाशआदित्य लामा और विकास अग्रवाल द्वारा प्रोड्यूस की गई 'दुल्हनिया ले आएगी' 24 जुलाई, को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS