Tuesday,18 August 2026,10:14 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
हिमाचल प्रदेश
शिमला में 11 पेटी अवैध शराब बरामद, एक आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज
By Virat baibhav | Publish Date: 11/7/2026 3:26:21 PM
शिमला में 11 पेटी अवैध शराब बरामद, एक आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज

शिमला। शिमला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिड़गांव क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 11 पेटी अवैध शराब बरामद की है। मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को एसडीपीओ कार्यालय रोहड़ू की पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 132 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 48 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की, 48 बोतल सुपर संतरा, 24 बोतल संतरा नंबर-1 और 12 बोतल थंडरबोल्ट बीयर शामिल हैं। यह शराब कुल 11 पेटियों में रखी गई थी। पुलिस ने इस मामले में चिडग़ांव निवासी शीशपाल पुत्र रामनाथ के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(ए) के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS