Monday,07 September 2026,11:40 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल में 14 अगस्त तक भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट, 185 सड़कें बंद
By Virat baibhav | Publish Date: 8/8/2026 4:07:08 PM
हिमाचल में 14 अगस्त तक भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट, 185 सड़कें बंद

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता बनी हुई है और अगले छह-सात दिनों तक बारिश से राहत के आसार कम हैं। मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 10 और 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। बाकी दिनों में येलो अलर्ट रहेगा। बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन से 185 सड़कें बंद हैं और बिजली व पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है और येलो अलर्ट है। 9 अगस्त को भी अलग-अलग जगह भारी बारिश के साथ येलो अलर्ट रहेगा। 10 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 11 अगस्त को भी भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 12, 13 और 14 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट रहेगा। विभाग ने बारिश के दौरान भूस्खलन और अचानक पानी बढ़ने वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी है। बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। कांगड़ा जिले के धर्मशाला में सबसे अधिक 48.1 मिलीमीटर बारिश हुई। कुल्लू के बाजौरा ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन में 31.5 मिलीमीटर, मनाली में 22 मिलीमीटर और भुंतर में 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मंडी जिले के सलापड में 21.8 मिलीमीटर और मुरारी देवी में 20 मिलीमीटर बारिश हुई। कुल्लू के कोठी में 18 मिलीमीटर और मंडी के जोगिंदरनगर में 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला जिले के सराहन में 15.6 मिलीमीटर, मंडी के सुंदरनगर में 15 मिलीमीटर और शिमला में 15 मिलीमीटर बारिश हुई। सिरमौर के धौलाकुआं ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शनिवार सुबह शिमला सहित कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और कई जगह बारिश हो रही है। लगातार बारिश का असर सड़क संपर्क पर भी दिख रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह तक भूस्खलन के कारण राज्य में 185 सड़कें बंद थीं। मंडी सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां 92 सड़कें बंद हैं। कुल्लू में 48, चंबा और शिमला में 14-14, सिरमौर में नौ, कांगड़ा में पांच और ऊना में तीन सड़कें बंद हैं।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS