Sunday,06 September 2026,05:46 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
हिमाचल प्रदेश
मुख्यमंत्री से मिले हिमाचल विश्वविद्यालय के शोधार्थी, शिक्षा पर हुई चर्चा
By Virat baibhav | Publish Date: 9/8/2026 4:54:25 PM
मुख्यमंत्री से मिले हिमाचल विश्वविद्यालय के शोधार्थी, शिक्षा पर हुई चर्चा

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को अपने सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन विधानसभा क्षेत्र के छात्रों और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अलग-अलग विभागों में शोध कर रहे पीएचडी शोधार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान छात्रों के भविष्य, शिक्षा और नादौन क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बातचीत में नादौन के विकास को आगे बढ़ाने में युवाओं और शोधार्थियों की भूमिका पर भी विचार साझा किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में युवाओं की प्रतिभा और उनके सुझावों की अहम भूमिका है। उन्होंने नादौन को आगे ले जाने के लिए युवाओं से सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को आधुनिक शिक्षा और कुशल मानव संसाधन का केंद्र बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थान प्रदेश में शिक्षा की व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी वजह से सरकार सरकारी संस्थानों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रही है। सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकारी स्कूलों में सीबीएसई से संबद्धता की व्यवस्था शुरू करना, डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत छात्रों को एक प्रतिशत ब्याज पर शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाना और शिक्षकों के रिक्त पद भरना सरकार के प्रमुख फैसलों में शामिल हैं।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS