राज्य
कांगड़ा में कार सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद, गिरफ्तार
By Virat baibhav | Publish Date: 12/8/2026 2:52:26 PMधर्मशाला। कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम द्वारा पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान कार सवार दो युवकों से 6.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।पुलिस के मुताबिक हनुमान घाट, कांगड़ा बाईपास पर जब पुलिस टीम गश्त और चेकिंग पर तैनात थी, तब संदेह के आधार पर एक ऑल्टो कार ए/एफ को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार सवार दोनों युवकों के कब्जे से 6.66 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन राणा (उम्र 31 वर्ष), निवासी गांव व डाकघर टंग नरवाणा, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा तथा पार्थ शर्मा (उम्र 20 वर्ष), निवासी गांव व डाकघर टंग नरवाना, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रतिबंधित पदार्थ और अपराध में इस्तेमाल की जा रही ऑल्टो गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कांगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।