Sunday,06 September 2026,05:53 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
विदेश
कनाडा में विमानों की टक्कर में भारतीय छात्र पायलट समेत दो लोगों की मौत
By Virat baibhav | Publish Date: 10/7/2025 5:03:19 PM
कनाडा में विमानों की टक्कर में भारतीय छात्र पायलट समेत दो लोगों की मौत

ओटावा। कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में एक भारतीय छात्र पायलट की विमान दुर्घटना में मौत हो गई। टोरंटो में स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने यह जानकारी दी। श्रीहरि सुकेश के रूप में पहचाने गए पायलट की मौत उस समय हुई जब एकल इंजन वाला उसका विमान आसमान में एक अन्य विमान से टकरा गया, जो एक कनाडाई युवती उड़ा रही थी। मंगलवार को हुई इस दुर्घटना में कनाडाई युवक की भी मौत हो गई।
 
भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए शोक संतप्त परिवार, पायलट प्रशिक्षण स्कूल और स्थानीय पुलिस के संपर्क में है। कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (सीबीसी) की एक खबर में कहा गया है, दोनों छात्र पायलटों के शव उनके विमानों के मलबे से बरामद किए गए हैं। दुर्घटना मंगलवार सुबह विन्निपेग से लगभग ५० किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्टाइनबाक के पास हुई। 
 
कनाडा में विमानन दुर्घटनाओं की जांच के लिए जिम्मेदार एजेंसी, परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने कहा कि वह जानकारी इकट्ठा कर रहा है और इस घातक दुर्घटना का आकलन कर रहा है। श्रीहरि सुकेश की उम्र का उल्लेख नहीं किया गया है। खबर में कहा गया है कि कनाडाई युवती की पहचान २० वर्षीय सवाना मे रॉयस के रूप में हुई है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS