Sunday,14 December 2025,11:03 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
विदेश
भारतीय दूत क्वात्रा और इंटेल के सीईओ ने भारत के लिए सेमीकंडक्टर और एआई योजनाओं पर चर्चा की
By Virat baibhav | Publish Date: 9/11/2025 4:22:41 PM
भारतीय दूत क्वात्रा और इंटेल के सीईओ ने भारत के लिए सेमीकंडक्टर और एआई योजनाओं पर चर्चा की

न्यूयॉर्क। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने इंटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लिप बू टैन के साथ भारत में कंपनी की सेमीकंडक्टर एवं एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) पहलों एवं योजनाओं पर चर्चा की। डिजिटल माध्यम से शनिवार को यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब नई दिल्ली इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन और इंडियाएआई पहल के तहत अपने सेमीकंडक्टर और एआई उद्योगों को मजबूत करने के प्रयासों में तेजी ला रही है। 
 
 
क्वात्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, इंटेल के सीईओ लिप बू टैन के साथ बातचीत करके खुशी हुई। उनसे इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन और इंडियाएआई के तहत भारत में सेमीकंडक्टर और एआई उद्योग को विकसित करने के सरकार के लक्ष्य के अनुरूप इंटेल की पहलों और भारत में परिचालन की योजनाओं पर चर्चा की।  यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब भारत अगले साल फरवरी में एक महत्वपूर्ण एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है।
 
 
भारत-एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन 2026 नई दिल्ली में 19-20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यह ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला वैश्विक स्तर का पहला एआई शिखर सम्मेलन होगा। ग्लोबल साउथ से तात्पर्य उन देशों से है जिन्हें अक्सर विकासशील, कम विकसित अथवा अविकसित राष्ट्र के रूप में जाना जाता है और ए मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लातिन अमेरिका में स्थित हैं।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS