विदेश
माली में पांच भारतीय नागरिकों का अपहरण
By Virat baibhav | Publish Date: 10/11/2025 3:54:48 PMबमाको। माली में पिछले सप्ताह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पांच भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया गया। बमाको स्थित भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी। भारतीय दूतावास ने रविवार को एक पोस्ट में बताया कि छह नवंबर को पश्चिम अफ्रीकी देश माली में पांच भारतीयों का अपहरण किया गया। दूतावास ने कहा, दूतावास को छह नवंबर 2025 को माली में हमारे पांच नागरिकों के अपहरण की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी है। उसने कहा कि दूतावास उनकी यथाशीघ्र सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित प्राधिकारियों और कंपनी के साथ मिलकर काम कर रहा है।