Sunday,14 December 2025,11:07 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
दिल्ली विस्फोट के सभी दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी
By Virat baibhav | Publish Date: 11/11/2025 4:55:24 PM
दिल्ली विस्फोट के सभी दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

थिंपू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली विस्फोट के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा और जांच एजेंसियां मामले की तह तक जाएंगी। मोदी ने लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के एक दिन बाद भूटान में एक कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की। इस विस्फोट में 12 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा, आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी को बहुत दुखी किया है। मोदी ने कहा, मैं प्रभावित परिवारों का दु:ख समझता हूं। पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं घटना की जांच कर रही सभी एजेंसियों के संपर्क में हूं।  उन्होंने कहा, हमारी एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी। इसके षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।  में हजारों भूटानी नागरिकों की उपस्थिति में दिल्ली विस्फोट के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की।भारतीय अधिकारियों ने बताया कि भूटानी नेतृत्व ने दिल्ली में हुए विस्फोट में लोगों की मौत होने की दुखद घटना पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की और विस्फोटों से प्रभावित सभी लोगों के लिए विशेष प्रार्थना की। दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात बताया था कि विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। उसने मंगलवार को बताया कि तीन और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS