Wednesday,15 July 2026,06:36 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
वनडे सीरीज: गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीडज स्‍ट्रेट में जहाजों से 20 प्रत‍िशत टोल वसूली के फैसले पर ट्रंप का यूटर्न, अब समझाया नया 'बिजनेस प्लान'भारत और स्पेन ने आपूर्ति श्रृंखलाओं और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए सहयोग पर की चर्चाहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्‍ट्रेट तनाव: अमेरिका ने ईरान जाने वाले जहाजों को दी चेतावनी, बंदरगाहों से दूर रहने को कहाबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, नितिन नवीन से लेकर सम्राट चौधरी तक करेंगे प्रचारपश्चिम एशिया तनाव के बीच ऊर्जा सुरक्षा पर भारत ने बढ़ाया फोकस: विदेश मंत्रालय
विदेश
जेलेंस्की ने व्यस्त यूरोप यात्रा के दौरान पत्रकारों से संवाद का नया तरीका निकाला
By Virat baibhav | Publish Date: 10/12/2025 11:22:12 PM
जेलेंस्की ने व्यस्त यूरोप यात्रा के दौरान पत्रकारों से संवाद का नया तरीका निकाला

 
कीव। यूरोप के कई देशों की 36 घंटे की व्यस्त यात्रा के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के पास पारंपरिक रूप से संवाददाता सम्मेलन करने का समय नहीं था इसलिए उन्होंने इसका एक नया तरीका अपनाया। रूस के आक्रमण के बाद पहली बार जेलेंस्की ने मीडिया से एक ग्रुप चैट के जरिए संवाद किया।
 
 
लंदन और ब्रसेल्स के बीच उड़ान भरने के दौरान उन्होंने व्हाट्सऐप पर यूक्रेनी और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों के सवालों की एक लंबी सूची के ऑडियो संदेश के माध्यम से जवाब दिए। किसी विश्व नेता का इस तरीके से पत्रकारों से संवाद करना दुर्लभ है। विमान की सतत गूंज और जेलेंस्की की थकान से भरी आवाज़ के बावजूद एक बात साफ थी कि युद्ध को खत्म करने के लिए अनिश्चित शांति वार्ताओं के बीच यूक्रेन किसी भी कीमत पर अपनी भूमि नहीं छोड़ेगा।उन्होंने सोमवार देर रात भेजे एक संदेश में कहा, निस्संदेह, रूस चाहता है कि हम अपने क्षेत्र छोड़ दें लेकिन कानून हमें यह अनुमति नहीं देता और सच कहें तो हमारा नैतिक अधिकार भी नहीं है।
 
 
जेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के नेताओं से मुलाकात की। फिर ब्रसेल्स में नाटो और यूरोपीय संघ प्रमुखों से और उसके बाद रोम जाकर इटली की प्रधानमंत्री एवं पोप लियो 14वें से मुलाकात की। गौरतलब है कि युद्ध की शुरुआत से ही जेलेंस्की ने हरसंभव तरीके से संवाद को प्राथमिकता दी है। वह दुनियाभर में यात्राएं करते हुए पत्रकारों के सवालों का सीधा जवाब देते रहे हैं। कीव पर जब 2022 में रूस ने हमला किया था तो जेलेंस्की ने मोबाइल पर वीडियो संदेश के जरिए यूक्रेनी जनता को आश्वस्त किया था, हम सब यहां हैं। हमारे सैनिक यहां हैं, हम अपनी स्वतंत्रता की रक्षा कर रहे हैं। 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS