Saturday,17 January 2026,10:41 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
आदित्य धर की धुरंधर पर पाकिस्तान में तीखी प्रतिक्रिया, सटीकता पर सवाल
By Virat baibhav | Publish Date: 12/12/2025 11:26:39 PM
आदित्य धर की धुरंधर पर पाकिस्तान में तीखी प्रतिक्रिया, सटीकता पर सवाल

कराची। आदित्य धर की जासूसी थ्रिलर फिल्म धुरंधर भारत के साथ ही पाकिस्तान में भी विवादों का केंद्र बन गई है। फिल्म की कहानी जिस पाकिस्तानी पृष्ठभूमि पर आधारित है, वहां के समीक्षकों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इसमें तथ्यात्मक अशुद्धियां होने और इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की है। रणवीर सिंह अभिनीत यह जासूसी रोमांचक फिल्म पांच दिसंबर को प्रदर्शित हुई है। इसकी कहानी कंधार विमान अपहरण, 2001 संसद हमला और 26ा11 मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित गुप्तचर अभियानों को दर्शाती है।

भारत में कई समीक्षकों और लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त करने वाली यह फिल्म, मुख्य रूप से कराची के ल्यारी इलाके पर आधारित है, जो अपने गैंग वॉर और हिंसक क्षेत्रीय लड़ाइयों के इतिहास के लिए जाना जाता है।अब पाकिस्तानी समीक्षक, अभिनेता और कंटेंट क्रिएटर भी इस चर्चा में शामिल हो गए हैं। जाने-माने फिल्म समीक्षक उमैर अलवी ने कहा कि फिल्म अच्छी बनी है, लेकिन कराची और 2007-2008 की अवधि का चित्रण सटीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शकों को शायद इन अशुद्धियों की परवाह न हो और उनके लिए यह बड़े सितारों वाली एक मनोरंजक एक्शन फिल्म है।रंगमंच अभिनेता कमर रजा ने दावा किया कि धुरंधर का विचार 2022 की एक पाकिस्तानी फिल्म से प्रेरित लगता है, जो 2014 में कार बम विस्फोट में मारे गए पुलिस अधिकारी चौधरी असलम पर आधारित थी।

उन्होंने कहा कि भारत के विपरीत, पाकिस्तान में जनता हमेशा से प्रचार फिल्मों को खारिज करती रही है।सामग्री निर्माता बिलाल हसन ने मिली-जुली प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि फिल्म बहुत अच्छी बनी है और एक्शन दृश्य शानदार हैं, लेकिन इसमें पाकिस्तान-विरोधी संवादों की भरमार है, जिसे उन्होंने सीधा प्रचार बताया। हसन ने कहा कि पाकिस्तान अपनी ही कहानियों को दिखाने से कतराता है क्योंकि इससे राजनेताओं और सरकार की छवि खराब होती है।कुछ दर्शकों ने तो फिल्म में वेशभूषा की त्रुटियों पर भी आपत्ति जताई, जैसे रणवीर सिंह के जासूस पात्र हमजा का आधी बाजू का सलवार कमीज पहनना, जो पाकिस्तान में प्रचलित नहीं है।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS