ताजा खबरें
पेंशन फाइटर्स प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री आशीष सूद से की मुलाकात
By Virat baibhav | Publish Date: 13/5/2026 8:55:48 PMनई दिल्ली। पेंशन फाइटर्स संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली सरकार के बिजली मंत्री आशीष सूद से उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में बीबी कश्यप, श्रीभगवान शर्मा, रमेश चौखंडी, अनिल सुमन एवं संगठन के प्रधान वीरेंद्र शर्मा शामिल रहे। भारी व्यस्तता एवं अधिक भीड़ होने के बावजूद मंत्री आशीष सूद ने डेसू रिटायरीज एवं पेंशनर्स के प्रतिनिधियों को प्राथमिकता देते हुए आत्मीयता के साथ उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं। संगठन की ओर से इस महत्वपूर्ण मुलाकात का विशेष श्रेय श्रीभगवान शर्मा को दिया गया, जिनके प्रयासों से यह बैठक संभव हो सकी। बैठक के दौरान बिजली मंत्री ने पेंशन फाइटर्स संगठन को आश्वासन दिए की 20 मई के बाद एक विस्तृत बैठक आयोजित कर लंबित मांगों एवं समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की जाएगी। जून माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले समारोह में स्वयं उपस्थित होकर डेसू रिटायरीज एवं पेंशनर्स का सम्मान बढ़ाया जाएगा। पेंशन फाइटर्स संगठन को पूर्ण सहयोग एवं समर्थन देने का आश्वासन दिया गया।