Friday,17 July 2026,08:32 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रंप प्रशासन ने सख्‍त क‍िए वीजा नियम, अब अधिकतम चार वर्ष तक ही रह सकेंगे छात्रअमेरिका के राज्यों को निशाना बनाकर जासूसी और साइबर ऑपरेशन बढ़ा रहा है चीन, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनीट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरायूरी आर. फेडकिव मुंबई में नए अमेरिकी कॉन्सल जनरल बनेअमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपतिभारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूतपाकिस्तान: बीएलए का दावा, हमले में 45 से अधिक पाक सैनिकों को मार गिरायापाकिस्तान: सिंध के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज ठप, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
शहर
अधिकारियों को दिल्ली को साफ और स्वच्छ बनाने का दिया निर्देश
By Virat baibhav | Publish Date: 9/6/2026 7:43:36 PM
अधिकारियों को दिल्ली को साफ और स्वच्छ बनाने का दिया निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के आयुक्त संजीव खिरवार ने मंगलवार को सिविल लाइन्स क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और स्वच्छता एवं प्रदूषण की रोकथाम के लिए निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस निरीक्षण के दौरान सिविल लाइन्स क्षेत्र के उपायुक्त शशि प्रताप सिंह, प्रमुख अभियंता,पीसी मीणा एवं निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त संजीव खिरवार ने जहांगीर पुरी स्थित 2000 टीपीडी क्षमता वाले सी एंड डी वेस्ट प्लांट का निरीक्षण किया। आयुक्त ने धूल की रोकथाम के लिए सी एंड डी वेस्ट प्लांट के चारों तरफ  शीट्स लगाने एवं वाटर स्प्रिंकलर लगाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने सी एंड डी प्लांट के मुख्य मार्ग पर झाडिय़ां लगाने के निर्देश दिए एवं संयंत्र का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। आयुक्त संजीव खिरवार ने प्लांट पर लगे निर्माण एवं विध्वंस कचरे के ढेर को कार्य योजना बनाकर जल्द से जल्द खत्म करने के निर्देश दिए। आयुक्त संजीव खिरवार ने मॉडल टाउन के प्रिंसेस रोड पर स्थित एफ सी टी एस का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे मॉडल एफ सीटी एस के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि एफ सीटीएस के समीप स्थित निगम की भूमि को योजना बनाकर राजस्व संवर्धन के लिए उपयोग करने के निर्देश दिए। आयुक्तसंजीव खिरवार ने दिल्ली विश्वविद्यालय स्थित एफ सीटीएस का भी निरीक्षण किया। आयुक्त संजीव खिरवार ने निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को नागरिकों का जीवन सुगम बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम दिल्ली को साफ  स्वच्छ एवं हरित शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS