Friday,17 July 2026,07:29 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रंप प्रशासन ने सख्‍त क‍िए वीजा नियम, अब अधिकतम चार वर्ष तक ही रह सकेंगे छात्रअमेरिका के राज्यों को निशाना बनाकर जासूसी और साइबर ऑपरेशन बढ़ा रहा है चीन, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनीट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरायूरी आर. फेडकिव मुंबई में नए अमेरिकी कॉन्सल जनरल बनेअमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपतिभारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूतपाकिस्तान: बीएलए का दावा, हमले में 45 से अधिक पाक सैनिकों को मार गिरायापाकिस्तान: सिंध के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज ठप, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
ताजा खबरें
शास्त्री नगर में पिंक कार्ड विशेष शिविर का आयोजन
By Virat baibhav | Publish Date: 9/6/2026 7:59:29 PM
शास्त्री नगर में पिंक कार्ड विशेष शिविर का आयोजन

नई दिल्ली। सशक्त भारत युवा एकता मंच द्वारा स्थान मण्डल कार्यालय सदर विधानसभा में स्थित शास्त्री नगर में आयोजित पिंक कार्ड विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जय प्रकाश ने कहा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की योजना लागू की है। यह एक विशेष पहल है जिसका उद्देश्य दिल्ली परिवहन निगम और क्लस्टर बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए मुफ्त और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करना है। इस नई योजना के तहत 12 वर्ष से अधिक आयु की बेटियां बहनें और माताएं अब राजधानी भर में मुफ्त यात्रा का आनंद ले सकेंगी। जय प्रकाश ने बताया दिल्ली में महिलाओं के लिए यात्रा को आसान बनाने,सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने और नारी शक्ति को अधिक सुविधाएं और सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जय प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया और महिला सशक्तिकरण के विजन से प्रेरित होकर दिल्ली सरकार महिलाओं को आधुनिक सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पिंक सहेली कार्ड की यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण और डिजिटल कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS