ताजा खबरें
भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की
By Virat baibhav | Publish Date: 9/6/2026 8:00:12 PM
नई दिल्ली। भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सराय काले खां जिसे अब भगवान बिरसा मुंडा चौक कहा जाता है स्थित बसेरा पार्क में महान जननायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। हर्ष मल्होत्रा ने स्थानीय आदिवासी महिलाओं और बच्चों के साथ मिलकर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन को प्रेरणादायक बताया। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बिरसा मुंडा को एक क्रांतिकारी संत बताया और जल, जंगल, जमीन और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अबुआ दिसोम अबुआ राज का नारा भगवान बिरसा मुंडा ने 125 वर्ष पहले दिया था जो आज भी आदिवासी समाज साकार कर रहे है। भगवान बिरसा मुंडा की जिंदगी काफी कम दिनों की रही लेकिन जब तक रहे उन्होंने प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक किया और जल, जीवन और जमीन के संस्कारों की रक्षा की, सबसे पहले उन्होंने लकड़ी और पेड़ बचाओ का नारा दिया और जब उनके जमीनों पर जमींदार के द्वारा कब्जा किया जाने लगा तो उसके खिलाफ लड़े, अंग्रेजों के गोलियों का जवाब भगवान बिरसा मुंडा ने तीर और धनुष से दिया था उनके जीवन से हम सभी को बहुत प्रेरणा मिलती है। आज जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग पूरे देश में देखा जा रहा है जल का संरक्षण करने के लिए सरकार कह रही है तब ऐसे समय में हमें भगवान बिरसा मुंडा की कई बातें याद आती है जिन्होंने प्रकृति को बचाने की बात कही थी। भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने महान जननायक को श्रद्धांजलि अर्पित की सराय काले खां चौक का नया नाम भगवान बिरसा मुंडा चौक केंद्र सरकार द्वारा महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी के 150वें जन्म-जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सराय काले खां चौक का नाम बदलकर भगवान बिरसा मुंडा चौक कर दिया गया था और उनके सम्मान में यहां एक भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी वही भगवान बिरसा मुंडा के जन्म जयंती पर आदिवासी महिलाओं और बच्चों के साथ मिलकर केंद्रीय मंत्री और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के हर्ष मल्होत्रा सराय काले खां पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।