Friday,17 July 2026,08:04 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रंप प्रशासन ने सख्‍त क‍िए वीजा नियम, अब अधिकतम चार वर्ष तक ही रह सकेंगे छात्रअमेरिका के राज्यों को निशाना बनाकर जासूसी और साइबर ऑपरेशन बढ़ा रहा है चीन, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनीट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरायूरी आर. फेडकिव मुंबई में नए अमेरिकी कॉन्सल जनरल बनेअमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपतिभारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूतपाकिस्तान: बीएलए का दावा, हमले में 45 से अधिक पाक सैनिकों को मार गिरायापाकिस्तान: सिंध के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज ठप, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
ताजा खबरें
एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने महिला तकनीकी संस्थान का दौरा किया
By Virat baibhav | Publish Date: 11/6/2026 8:35:08 PM
एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने महिला तकनीकी संस्थान का दौरा किया

नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने नेताजी नगर स्थित एनडीएमसी के महिला तकनीकी संस्थान का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं की आकांक्षाओं, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में देश का युवा वर्ग सबसे बड़ी शक्ति है और महिला तकनीकी संस्थान जैसे संस्थान एक कुशल, आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी पीढ़ी तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संवाद के उपरांत चहल ने संस्थान की विभिन्न कक्षाओं, प्रयोगशालाओं एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा छात्राओं एवं शिक्षकों की आवश्यकताओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि एनडीएमसी महिला तकनीकी संस्थान को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी तथा छात्राओं और शिक्षकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संस्थान के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। चहल ने कहा कि वर्ष 1990 में स्थापित महिला तकनीकी संस्थान महिलाओं को व्यावसायिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने वाला एक प्रतिष्ठित संस्थान है। यहां राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद तथा प्रयाग संगीत समिति से संबद्ध विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। संस्थान में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट हिंदी एवं अंग्रेजी स्टेनोग्राफी ब्यूटी एवं हेयर ड्रेसिंग कटिंग एवं सिलाई ड्रेस डिजाइनिंग टेक्सटाइल डिजाइनिंग कुकिंग कैटरिंग एवं होम मैनेजमेंट जैसे पाठ्यक्रमों के साथ-साथ संगीत एवं नृत्य के दीर्घकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS