Friday,17 July 2026,08:31 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रंप प्रशासन ने सख्‍त क‍िए वीजा नियम, अब अधिकतम चार वर्ष तक ही रह सकेंगे छात्रअमेरिका के राज्यों को निशाना बनाकर जासूसी और साइबर ऑपरेशन बढ़ा रहा है चीन, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनीट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरायूरी आर. फेडकिव मुंबई में नए अमेरिकी कॉन्सल जनरल बनेअमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपतिभारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूतपाकिस्तान: बीएलए का दावा, हमले में 45 से अधिक पाक सैनिकों को मार गिरायापाकिस्तान: सिंध के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज ठप, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
ताजा खबरें
समाजसेवी सुभाष गुप्ता के नाम से जाना जाएगा भगवान दास नगर का पार्क
By Virat baibhav | Publish Date: 11/6/2026 8:36:41 PM
समाजसेवी सुभाष गुप्ता के नाम से जाना जाएगा भगवान दास नगर का पार्क

नई दिल्ली। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने पूर्वी पंजाबी बाग के भगवान दास नगर स्थित एक पार्क का नामकरण समाजसेवी स्वर्गीय सुभाष गुप्ता की स्मृति में किया। आयोजित गरिमामय समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकोंए सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व अन्य व्यक्तियों ने भाग लेकर स्वर्गीय गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद  बांसुरी स्वराज, विधायक हरीश खुराना, निगम पार्षद राकेश जोशी,दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी तथा अनेक प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि महान व्यक्तित्वों के नाम पर सडक़ों, पार्कों और सार्वजनिक भवनों का नामकरण केवल सम्मान का प्रतीक नहीं हैए बल्कि यह आने वाली पीढिय़ों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुभाष गुप्ता का जीवन सेवाए परोपकार और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। महापौर ने कहा कि स्वर्गीय सुभाष गुप्ता ने अपने जीवनकाल में शिक्षा स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने अनेक शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों तथा वृद्ध आश्रमों के निर्माण एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे हजारों लोगों को लाभ प्राप्त हुआ। समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। सांसद बांसुरी स्वराज ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय सुभाष गुप्ता जैसे व्यक्तित्व समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनके द्वारा किए गए जनसेवा के कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका योगदान आने वाले वर्षों तक लोगों को समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। विधायक हरीश खुराना ने कहा कि स्वर्गीय गुप्ता ने अपने सामाजिक और मानवीय कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प और सेवा भाव के माध्यम से समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS